
हरभजन बने तीसरे भारतीय गेंदबाज-
इन गेंदबाजों में दीपक चाहर, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। हरभजन ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करने के बाद 31 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके साथ ही भज्जी ऐसे तीसरा भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिसने आईपीएल में 150 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा और कोलकाता नाइटराइडर्स के पीयूष चावला ने यह कीर्तिमान पहले ही हासिल कर लिया है। खास बात यह है कि 150 क्लब में शामिल ये सभी भारतीय गेंदबाज स्पिनर हैं।

भज्जी के नाम हुए 150 आईपीएल विकेट-
मिश्रा के नाम जहां 147 मैचों में 157 विकेट हैं तो चावला ने 157 मैचों में ये कारनामा किया है। हरभजन सिंह ने दिल्ली के बल्लेबाजों शिखर धवन और एस रदरफोर्ड का विकेट निकालकर अपने 150 विकेट हासिल किए। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इस जीत के साथ ही आईपीएल 2019 के फाइनल में पहुंच गई है और उसको अब 12 मई को होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खिताबी भिड़ंत के लिए मुकाबला करना है।
हरभजन सिंह ने विराट कोहली की कमाई पर कसा तंज, फैंस ने लगा दी क्लास

जीत गई चेन्नई सुपर किंग्स-
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में चेन्नई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन ने 50-50 रनों का योगदान दिया। फाफ ने 39 और वॉटसन ने 32 गेंदों का सामना किया। हालांकि रैना (11) के साथ धोनी भी कुछ खास नहीं कर सके और 9 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन तब तक चेन्नई ने दिल्ली के हाथ से यह मैच छीन लिया था। अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो क्रमशः 20 और 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बोल्ट, पटेल और मिश्रा को एक-एक विकेट मिला।


Click it and Unblock the Notifications
