हरभजन सिंह ने विराट कोहली की कमाई पर कसा तंज, फैंस ने लगा दी क्लास
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के खेल में शोहरत की उन बुलंदियों पर हैं जहां वे चीज में हाथ लगाते हैं वहीं सोना हो जाती है। अपने बेजोड़ प्रदर्शन के चलते अपने-आप में एक बहुत बड़े ब्रांड बन चुके कोहली के पास किसी तरह की धन-दौलत की भी कमी नहीं है। कोहली के क्रिकेट के मैदान से इतर कई तरह के विज्ञापनों और आयोजनों का हिस्सा बनते हुए भी देखा जा सकता है।
|
विराट कोहली की पोस्ट-
धन और प्रसिद्धि के एक अलग ही मुकाम पर खड़े विराट कोहली हमेशा विनम्र और जमीन से जुड़े हुए शख्स के तौर पर ही नजर आते हैं। केवल क्रिकेट के मैदान पर बतौर क्रिकेटर उनमें वह जोश और गुस्सा नजर आता है लेकिन उसके पीछे भी टीम भावना ही ज्यादा काम करती है। कोहली ने हाल ही में अपनी एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसने उन्होंने कैपशन दिया है- 'हर दिन सीखने और बढ़ने के लिए एक अवसर होता है। विनम्र बने रहिए।'

हरभजन ने कोहली की कमाई पर किया कटाक्ष-
कहने की जरूरत नहीं कि कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को मिलियन्स लाइक्स मिले हैं। इसके बावजूद यह पोस्ट टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के एक तंज के चलते कहीं ज्यादा सुर्खियों में आ गई है। हरभजन ने कोहली पर एक तरह से कटाक्ष करते हुए कहा- हर दिन तुम्हारे लिए ज्यादा से ज्यादा पैसा बनाने का एक अवसर है।' आपको बता दें हाल ही में कोहली को इंस्टाग्राम के सबसे आकर्षक सेलिब्रेटी का अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड उनको लगातार दूसरे साल दिया गया है।
IPL 2019: RCB के लिए विराट कोहली की कप्तानी पर शिवम दुबे ने कही बड़ी बात

कोहली ने फैंस ने भज्जी को बताया जलने वाला इंसान-
बस इसके बाद क्या था, हरभजन की क्लास कोहली के फैंस ने लगा दी। हरभजन को कोहली की सफलता से जलने वाला इंसान तक बताया गया। किसी ने यह तक कहा कि भाई यहां पर बयानबाजी करने से विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिलने वाली है। तो किसी ने भज्जी को लेवल देखकर बात करने की सलाह दे डाली। आपको बता दें कि आईपीएल 2019 के सीजन के लीग चरण में ही कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर समाप्त हो गया था और वे सबसे निचले पायदान पर रही थी। हार के बाद कोहली ने आरसीसी के फैंस से माफी मांगी थी और अगले साल शानदार वापसी करने का भरोसा जताया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
