For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: खराब फॉर्म से गुजर रहे कुलदीप यादव को हरभजन ने दी यह सलाह

नई दिल्ली। कहा ये जाता है कि टीम इंडिया के धुरंधर स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जोड़ियों में निखरते हैं। शायद यही कारण है पिछले कुछ सालों में यह जोड़ी वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। इसके बावजूद भी कई ऐसे मौके आते हैं जब यह जोड़ी टूट जाती है और इसका असर इन गेंदबाजों के प्रदर्शन पर साफतौर पर दिखाई देता है। आईपीएल भी एक ऐसा ही मंच है। कुलदीप यहां कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हैं तो चहल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। चहल ने फिर भी अपनी फिरकी से इस सीजन में काफी हद तक प्रभावित किया है लेकिन कुलदीप यादव की गेंदबाजी की हालत खराब है।

कुलदीप का प्रदर्शन बेहद खराब-

कुलदीप का प्रदर्शन बेहद खराब-

यादव ने अब तक खेले गए 9 मैचों में केवल 4 विकेट लिए है और उनका इस सीजन में 8.66 का इकॉनमी रेट अब तक का सबसे खराब रहा है। जबकि उनका एवरेज तो बताने के लायक ही नहीं है। उन्होंने 71.50 के औसत से गेंदबाजी की है। आरसीबी के खिलाफ हुए एक मैच में तो उन्होंने एक ओवर में 26 रन खाकर 59 रन दिए थे। मोइन अली द्वारा की गई वह पिटाई कुलदीप के सदमे के समान थी। जबकि दूसरे छोर पर हरभजन सिंह जैसे तेज गेंदबाज हैं जो पुरानी शराब की तरह मैच दर मैच निखरते जा रहे हैं। हरभजन ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार काम किया है। हरभजन ने इसी बीच कुलदीप की फॉर्म को लेकर बात की है।

हरभजन ने की कुलदीप की फॉर्म की बात-

हरभजन ने की कुलदीप की फॉर्म की बात-

हरभजन का मानना है कि कुलदीप 50 ओवर के गेम में शानदार वापसी करेंगे। टी-20 एक अलग तरह का गेम होता है जबकि वनडे गेम बिल्कुल अलग किस्म का फॉर्मेट है। भज्जी ने यह भी माना है कि कुलदीप के साथ किसी तरह कि तकनीकी समस्या नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार बात की ओर इशारा करते हुए कहा, 'कुलदीप को भारतीय बल्लेबाज ही हिट कर रहे हैं और ये सभी विदेशी खिलाड़ियो के बजाए कुलदीप का ज्यादा अच्छे से पढ़ सकते हैं। इसलिए मेरा मानना है 50 ओवर के मुकाबले में आपको एक अलग कुलदीप देखने को मिलने वाले हैं।'

IPL 2019: RCB को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ टूर्नामेंट से बाहर

ODI में दिखने वाले हैं अलग कुलदीप-

ODI में दिखने वाले हैं अलग कुलदीप-

भज्जी ने कुलदीप को एक सलाह भी दी है। उन्होंने कहा, 'अगर वे गेंद को फ्लाइट करते हुए ज्यादा हिट खा रहे हैं तो उनको अपनी गति में थोड़ी तेजी लानी होगी। अगर बल्लेबाज उनको आगे निकलकर लेंथ से हिट कर रहे हैं तो उनको बस आधा गज अपनी लंबाई में कमी करनी है।' हरभजन ने कहा कि जब आपकी गेंदों पर रन पड़ते हैं तो आपका दिमाग ऑटोमेटिक तरीके से काम करना बंद कर देता है। आपको बता दें कि हरभजन ने इस सीजन में 5 मैचों में शानदार गेंदबाजी की है और केवल 6 के इकॉनमी रेट से 9 विकेट झटके हैं।

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 19:36 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+