IPL 2019: कोटला में बदल जाता है क्रिस गेल के बल्ले का मिजाज, पढ़ें शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली। फिरोजशाह कोटला की पिच आईपीएल में अन्य टीमों के घरेलू मैदानों की तुलना में कुछ धीमी मानी जाती है। हालांकि चेन्नई ने अपनी घर में इससे भी धीमी पिच पर कुछ शुरुआती मुकाबले खेले हैं। कोटला पर 20 अप्रैल को एक और बड़ा मैच खेला गया। यह मुकाबला मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ। यहां क्रिस गेल ने शानदार पारी खेलकर एक बार फिर बता दिया कि पिच कैसी भी हो, उनको बस चौके-छक्कों से मतलब है।

गेल को छोड़कर सबने किया संघर्ष-
मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पंजाब को बैटिंग करने का न्यौता दिया। जवाब में गेल ने एक बार फिर आतिशी शुरुआत करते हुए अपनी टीम को बढ़िया प्लेटफॉर्म प्रदान किया। गेल ने मैच में 37 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली और 6 चौके व 5 छक्के लगाए। खास बात यह रही कि गेल के अलावा पंजाब का हर बल्लेबाज एक-एक रनों के लिए संघर्ष करता नजर आया।

कोटला में पिछली पांच पारियों में 103 का औसत-
अततः गेल की पारी का अंत जब लामिछाने ने किया जब दिल्ली को राहत मिली। ध्यान देने वाली बात ये है कि गेल और फिरोजशाह कोटला के बीच बड़ा ही मधुर संबंध है। यह मस्तमौला बल्लेबाज यहां पर खेलेते ही अलग मिजाज में आ जाता है और फिर शुरु हो जाती है चौको-छक्कों की आतिशबाजियां। गेल ने इस पारी से पहले कोटला के मैदान पर पिछली चार पारियों में 48, 62 नाबाद, 4 और 128 नाबाद रनों की पारी खेली है।
IPL 2019 के बाद बड़ी टी-20 लीग में छक्के उड़ाते दिखाई दे सकते हैं एबी डिविलियर्स

किंग्स इलेवन ने बनाए 163 रन-
गेल की पारी की बदौलत किंग्स इलेवन ने दिल्ली को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया। गेल के सबसे ज्यादा रन मनदीप सिंह ने बनाए। उन्होंने 27 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। जबकि अंतिम ओवरों में हरप्रीत बरार ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर अपने चयन को उपयोगी साबित किया। अभी तक शानदार फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल (12) इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
