IPL 2019 : क्या दिनेश कार्तिक से छीनी जाएगी KKR की कप्तानी, कोच जैक्स कालिस ने बताया सच
नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स एक ऐसी टीम है जिसमें फिलहाल सबकुछ सही नहीं चल रहा है। शुरुआती मुकाबलों में रसेल फैक्टर के दम पर जीत हासिल करने वाली यह टीम लीग चरण के अंत तक लड़खड़ाती हुई नजर आने लगी है। यहीं नहीं, ऐसी अफवाहों का भी दौर जोरों पर है कि दिनेश कार्तिक को खराब प्रदर्शन के चलते कप्तानी से हटाया जा सकता है।

कालिस ने दिया अफवाहों का जवाब-
अब टीम के कोच जैक कालिस को इन अफवाहों पर विराम देने के लिए आगे आना पड़ा है। कालिस ने इस तरह की बातों को बकवास करार देते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इसके बजाए कालिस ने उम्मीद जताई है कि कार्तिक अपने खेल का स्तर ऊपर उठाएंगे जिससे टीम को आने वाले मैचों में फायदा होगा।

कार्तिक का बल्ला रहा है पूरी तरह खामोश-
बता दें कि कार्तिक का बल्ला इस पूरे सीजन में खामोश रहा है और वे अब तक 9 पारियों में 16.71 की औसत से ही रन बना पाए हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट के बीच में ही अजिंक्य रहाणे की कप्तानी छीन ली थी और स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया था। रहाणे को लगातार खराब प्रदर्शन के तहत यह नतीजा मिला था। उसके बाद से रहाणे टीम में बतौर बल्लेबाज की हैसियत से खेल रहे हैं और उन्होंने एक शानदार शतक भी जड़ दिया है।
Word Cup 2019: सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, दिग्गज गेंदबाज ने की भविष्यवाणी

KKR की उम्मीदें अभी बाकी हैं-
इसके अलावा कालिस ने टीम की रोटेशन नीति पर भी चर्चा करते हुए कहा, 'हम खिलाड़ियों को आराम दे रहे हैं ताकि वे मानसिक तौर पर मजबूत होकर खेल में वापस आ सकें।' इस दौरान जब कालिस ने दिल्ली फ्रेंचाइजी के 2014 के रिकॉर्ड (लगातार 9 मैच जीतकर खिताब जीतना) से प्रेरणा लेने की बात की गई तो उनका कहना था, 'निश्चित तौर पर ये संभव है और खिलाड़ी इसके लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। मुझे लगता है सभी खिलाड़ी ऐसा करना चाहते हैं। चेंजिंग रूम में अभी भी काफी विश्वास मौजूद है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
