For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Word Cup 2019: सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, दिग्गज गेंदबाज ने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। भारतीय टीम का विश्व कप अभियान 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने जा रहा है। साउथहैंम्पटन में होने जा रहे इस मुकाबले से लेकर विश्व कप के फाइनल तक टीम इंडिया फेवरेट मानी जा रही है। फिलहाल भारतीय टीम के खिलाड़ी विभिन्न आईपीएल फ्रैंचाइजी में अपने जलवे बिखेर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का फाइनल 12 मई को होगा। जबकि विश्व कप 30 मई से शुरू होने जा रहा है।

चामिंडा वास की बड़ी भविष्यवाणी-

चामिंडा वास की बड़ी भविष्यवाणी-

ऐसे में श्रीलंका के पूर्व महान तेज गेंदबाज चामिंडा वास का मानना है टीम इंडिया विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचेगी। वास ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट पिछले दो साल से शानदार रहा है। उनके पास अच्छे बैक-अप तेज गेंदबाज हैं। ये गेंदबाज कमाल कर सकते हैं। भारतीय टीम काफी संतुलित है। ये टीम अच्छा करेगी। मेरी भविष्यवाणी है कि टीम इंडिया पक्के तौर पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।' वास ने ये बात तब कही जब वे मुंबई के स्थानीय टी-20 टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए आए थे।

कलाई के जादूगर होंगे बेहद अहम-

कलाई के जादूगर होंगे बेहद अहम-

इस दौरान उनके साथ श्रीलंका के एक अन्य दिग्गज गेंदबाज रंगना हेराथ भी थे। वास ने इस मौके पर ये भी बताया कि लसिथ मलिंगा श्रीलंका के लिए विश्व कप में सबसे अहम खिलाड़ी साबित होंगे। 433 टेस्ट विकेट लेने वाले हेराथ ने भी अपनी राय देते हुए कहा, 'भारतीय स्पिनर अच्छा खेल रहे हैं, खासकर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव। इसी कारण ये लोग टीम में हैं और साथ ही रविंद्र जडेजा भी हैं। मुझे यकीन है कि विश्व कप में ये लोग अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।'

मुश्किल दौर से उभरकर रन बनाने के बाद शेन वाटसन ने इस खिलाड़ी को कहा तहेदिल से शुक्रिया

टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी शानदार-

टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी शानदार-

आपको बता दें भारतीय टीम में मुख्य तेज गेंदबाजों के तौर पर जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को चुना है। जबकि नवदीप सैनी जैसा तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला खिलाड़ी बैक-अप के तौर पर है। इसके अलावा टीम में स्पिनर के तौर पर आर अश्विन जगह बनाने में नाकामयाब साबित हुए हैं।

Story first published: Wednesday, April 24, 2019, 14:00 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+