
खलील अहमद की शानदार गेंदबाजी-
हालांकि विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा हुई और इसमें खलील अहमद का नाम नदारद था। लेकिन बाद में मिली जानकारी के अनुसार ये खिलाड़ी स्टैंड बाई गेंदबाज के तौर पर विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा होगा। इस खबर के बाद से खलील के प्रदर्शन में और भी ज्यादा निखार देखा गया है। पहले क्वालीफायर मैच में भी खलील की शानदार गेंदबाजी के जलवे कायम रहे और उन्होंने 2.5 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। इन दो विकेटों में श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ के विकेट शामिल थे।
|
विकेट लेकर खलील ने लगाई 'फोन कॉल'
इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करने के बाद खलील ने जो जश्न मनाया उसकी चर्चाए समूचे सोशल मीडिया पर हो रही हैं। दरअसल खलील ने ये विकेट लेने के बाद फोन कॉल लगाने और फिर बात करने के अंदाज में जश्न मनाया। क्रिकेट फैंस में इस बात को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है कि आखिर खलील यह किसको इशारा कर रहे हैं।
IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ के नाम जुड़ा यह शानदार रिकॉर्ड
|
यूजर्स ने बताया एमएसके प्रसाद को कॉल लगा रहे हैं खलील-
कई यूजर्स के मुताबित खलील ने यह इशारा टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की ओर किया था। आपको बता दें कि खलील के आईपीएल अभियान का अंत 19 विकेट के साथ हो गया है और वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो की सूची में चौथे नंबर पर हैं। ऐसे में उनका 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में ना होना काफी फैंस को नापसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications
