For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL: चेन्नई ने रोकी KKR के रनों की रफ्तार, बन गया याद न रखने लायक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। अगर इस आईपीएल सीजन में कोई टीम अचानक से बेहद खतरनाक दिखने लगी है तो वह है कोलकाता। आंद्रे रसेल के बैनर तले इस टीम ने अभी तक विपक्षी गेंदबाजों की निर्मम कुटाई की है। पिछले मैच में तो कोलकाता ने रसेल के बिना ही राजस्थान रॉयल्स को केवल 14 ओवर में ही मात दे दी थी। ऐसे में अब कोलकाता को टक्कर देने के लिए केवल एक ही टीम योग्य मानी जा रही थी, वह है महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स।

चेन्नई के सामने नहीं चला KKR का सिक्का-

चेन्नई के सामने नहीं चला KKR का सिक्का-

9 अप्रैल को हुए मैच में चेन्नई ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि यह टीम एकजुट प्रदर्शन के बूते क्या हासिल कर सकती है। अभी पिछले मैच में ही कोलकाता ने पॉवरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में अपना स्थान बनाया था। लेकिन चेन्नई के खिलाफ चेपक में केकेआर की बैटिंग ऐसी बिफरी कि अब यह टीम पॉवरप्ले में सबसे कम रन बनाने वालों की कतार में खड़ी हो गई।

पॉवरप्ले में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड-

पॉवरप्ले में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड-

जी हां, चेन्नई ने धीमी पिच पर शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को 20 ओवर में केवल 108 रनों पर समेट दिया। इसमें भी अगर आंद्रे रसेल अर्धशतकीय पारी ना खेलते तो यह स्कोर सौ का आंकड़ा भी कदापि नहीं छूता। आपको बता दें कि रसेल ने इस मैच भी असरदार अर्धशतक जड़ा और वे अंत तक नाबाद भी रहे। लेकिन उनको ना तो परिस्थितयां वैसी मिली कि वे खुलकर खेल सके और ना ही पिच का बर्ताव उतना अच्छा था। इसके बावजूद रसेल ने एक शानदार पारी खेली जो आतिशी ना होकर भी ठोस और समयानुसार शानदार थी।

IPL में खराब प्रदर्शन के बावजूद क्या कोहली जिता सकेंगे विश्व कप, वेंगसरकर ने दिया बड़ा बयान

अनचाहे रिकॉर्ड की एक लिस्ट-

अनचाहे रिकॉर्ड की एक लिस्ट-

हालांकि केकेआर की टीम पॉवरप्ले का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम होने से खुद को बचा नहीं सकी। उन्होंने पॉवरप्ले के दौरान केवल 29 रन बनाए जबकि उनके 4 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। यह इस आईपीएल सीजन का टॉप फाइव सबसे कम पॉवरप्ले स्कोर हो गया है। टॉप पांच की सूची में अब कोलकाता नंबर पांच पर है। इस लिस्ट में नंबर एक पर चेन्नई है जिसने बैंगलोर के खिलाफ पॉवरप्ले में केवल 16 ही रन बनाए थे लेकिन उस दौरान उसने केवल एक ही विकेट गंवाया था और उसको बेहद छोटे लक्ष्य का पीछा करना था। आपको बता दें चेन्नई ने वह मैच जीता था।

Story first published: Tuesday, April 9, 2019, 22:51 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+