कोहली की कप्तानी पर मिचेल जॉनसन ने उठाया बड़ा सवाल, बताया RCB कैसे जीत सकता है IPL
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर एक ऐसी टीम है जिसमें हमेशा से दुनिया के कुछ बेस्ट प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मौजूदगी रही है लेकिन आज तक एक बार भी आईपीएल खिताब ना जीत पाने के कारण ये टीम आलोचकों के निशाने पर रहती है। इस बार आईपीएल के 12वें सीजन के दौरान आरसीबी के फैंस अपनी टीम को किसी भी तरह से जीतते हुए देखना चाहते हैं।

विराट की कप्तानी पर बड़ा सवाल-
साल 2016 के सीजन में फाइनल का सफर तय करने के बाद इस टीम के लिए बाकी के दो सीजन काफी खराब रहे और इस बार भी चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अपना शुरुआती मुकाबला बिना लड़े ही गंवा दिया है। बेंगलौर को अगला मैच 28 मार्च को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम के साथ खेलना है। आंकड़े कहते हैं मुंबई की आरसीबी के खिलाफ पिछले 6 मैचों में से 5 में जीत मिली है। ऐसे में एक कप्तान के तौर पर विराट पर बड़ा सवाल खड़ा होना लाजिमी है।

'कोहली हटाओ, आरसीबी को बचाओ'
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने गौतम गंभीर ने पहले ही विराट की कप्तानी पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि कोहली काफी भाग्यशाली हैं जो अब तक आरसीबी की कप्तानी संभाल रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने भी कोहली के ऊपर चुटकी ली है। जॉनसन ने कहा है आरसीबी को अगर यह टूर्नामेंट जीतना है तो उसको अपने कप्तान से छुटकारा पाना होगा।
IPL 2019: युसूफ पठान ने पत्नी संग शेयर की तस्वीर तो इरफान ने की खिंचाई

पहले भी कोहली को निशाने पर ले चुके हैं जॉनसन
37 साल के इस तेज गेंदबाज ने ये बात अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की जब उनसे पूछा गया था कि इस बार आरसीबी के आईपीएल जीतने के क्या चांस हैं। वैसे आपको बता दें यह पहली बार नहीं है जब जॉनसन ने कोहली पर सीधा निशाना साधा हो। इससे पहले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी दोनों वे कोहली के बर्ताव की सीधी आलोचना कर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
