For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: युसूफ पठान ने पत्नी संग शेयर की तस्वीर तो इरफान ने की खिंचाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लोकप्रिय पठान बंधुओं में इरफान और युसूफ पठान का नाम आता है। खेल के साथ ही दोनों ही भाईयों के स्वभाव में काफी अंतर है। इरफान जहां ऑलराउंडर हैं तो युसूफ एक तूफानी बल्लेबाज हैं। किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की अपने दिन पर धज्जियां उड़ाने की कूव्वत रखने वाले युसूफ असल जिंदगी में काफी शर्मीलें इंसान हैं।

6 साल में पहली बार सालगिरह पर पत्नी की तस्वीर शेयर की-

शायद यही कारण है उनको सोशल मीडिया पर अपनी शादी की सालगिराह की फोटो पोस्ट करने में 6 साल लग गए। आपको बता दें युसूफ और उनकी फिजियोथेरेपिस्ट पत्नी आफरीन की शादी मार्च 2013 में हुई थी। यह एक प्रेम विवाह था। इस विवाह से दोनों को दो बच्चे भी हैं। ऐसे में जब शादी के 6 साल बाद सालगिराह का मौका आने पर युसूफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर की और लिखा- हैप्पी एनिवर्सिरी माई लव।

इरफान ने की बड़े भाई की टांग-खिंचाई

इरफान ने की बड़े भाई की टांग-खिंचाई

लेकिन इस मौके पर युसूफ के छोटे भाई इरफान उनकी टांग खिंचाई से बाज नहीं आए और उन्होंने पहले तो इस जोड़ी को बधाई देते हुए लिखा- भाभी मां के समान होती है और आफरीन भाभी इस बात का जीता जागता सुबूत है। खुश रहो, आबाद रहो। इसके बाद इरफान ने चिर-परिचित शरारत के साथ भाई के लिए लिखा- वैसे टी-शर्ट बढ़िया पहनी है लाला।

IPL 2019 : मिस्टर 360 ए.बी. डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को दी यह 'चेतावनी'

सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं युसूफ-

सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं युसूफ-

आपको बता दें युसूफ अब भी आईपीएल में खेल रहे हैं और सनराइजर्स की टीम के सदस्य हैं। उनके नाम एक समय आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। हालांकि पिछले सीजन में वे केवल 260 रन ही बना पाए थे। ऐसे में हैदराबाद की टीम यही चाहेगी कि यह तूफानी बल्लेबाज मध्यक्रम में एक बार टीम की नैया को पार लगाए।

Story first published: Thursday, March 28, 2019, 19:30 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+