For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: चेन्नई में यूं ही नहीं बजता धोनी के नाम का डंका, स्पेशल आंकड़े दे रहे हैं गवाही

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किग्स के कप्तान महेंद्र सिंह भारतीय क्रिकेट की एक आइकॉनिक हस्ती हैं। चाहे बात आईपीएल की हो या फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की, उनके जैसी शख्सियत क्रिकेट में दुर्लभ ही हैं। इसके पीछे उनका शानदार क्रिकेटिया दिमाग और कूल स्वभाव तो है ही, वे बतौर खिलाड़ी भी काफी बेजोड़ हैं। आईपीएल का एक और दमदार मुकाबला 3 अप्रैल को खेला जा रहा है और धोनी ने इस मैच में बतौर बल्लेबाज बड़े कीर्तिमान को छू लिया है।

अलबेले थाला धोनी-

अलबेले थाला धोनी-

इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में चेन्नई की पारी काफी खराब शुरुआत वाली रही लेकिन जैसे ही धोनी क्रीज पर आए उन्होंने शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। इस मैच से पहले तक धोनी के नाम चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 3,998 रन दर्ज थे। धोनी ने जैसे ही बैटिंग का मोर्चा संभाला उन्होंने दो रन पूरे करते ही चेन्नई के लिए खेलते हुए अपने 4,000 रन पूरे कर लिए।

पूरे किए चार हजार रन-

पूरे किए चार हजार रन-

यह कारनामा करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सुरेश रैना पहले ही 5 हजार से भी अधिक रन पूरे कर चुके हैं। रैना ने जहां इस मैच से पहले 174 मैचों में 5,071 रन बनाए हैं तो वहीं धोनी ने 172 मैचों में 41.21 के शानदार औसत के साथ और 140.52 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। उनका आईपीएल में उच्चतम स्कोर 79 रन है। वे निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं वर्ना उनके नाम यहां कुछ शतक भी हो सकते थे।

IPL सट्टेबाजी में पुलिस ने किए कई अहम खुलासे, मोबाइल ऐप्स पर लगती थी हर गेंद पर रकम

धोनी का बेमिसाल रिकॉर्ड-

धोनी का बेमिसाल रिकॉर्ड-

वहीं, अगर धोनी के चेन्नई की ओर से दूसरी पारी में बैटिंग के आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने 52 पारियों में 20 बार नाबाद रहते हुए 41.72 के औसत से बल्लेबाज की है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 134 के आस-पास का रहा है। जबकि अगर रनों का सफलतापूर्वक पीछा करने की बात करें तो धोनी बेहद ही शक्तिशाली रन चेसर के रूप में साबित होते हैं। उन्होंने इस दौरान 32 पारियों में 17 बार नाबाद रहते हुए लगभग 57 की औसत से और 135.34 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। इसी बात से पता चल जाता है चेन्नई के लिए थाला धोनी कितने स्पेशल हैं।

Story first published: Wednesday, April 3, 2019, 23:25 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+