Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL सट्टेबाजी में पुलिस ने किए कई अहम खुलासे, मोबाइल ऐप्स पर लगती थी हर गेंद पर रकम

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे को वड़ोदरा की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक अप्रैल को गिरफ्तार किया था। उन पर आईपीएल में सट्टेबाजी से संबंध रखने का आरोप था। अब अरोठे ने खुद को इस मामले में बेगुनाह बताया है। 18 अन्य आदमियों के साथ गिरफ्तार किया गया यह पूर्व कोच फिलहाल जांच के दायरे में चल रहा है। आपको बता दें अरोठे भारत के पूर्व क्रिकेट भी रह चुके हैं। वह वडोदरा की ओर से 100 रणजी मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। इसलिए यह मामला हाईप्रोफाइल सट्टेबाजी का बन गया है।

ऐसे होती थी सट्टेबाजी-

ऐसे होती थी सट्टेबाजी-

अरोठे को जिस कैफे से पकड़ा गया वह उनके बेटे के नाम है जिसमें अन्य दो साझेदारों की भी हिस्सेदारी है। क्राइम ब्रांच की टीम को लीड करने वाले डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जयदीपसिंह जडेजा ने इस मामले में काफी पर्दाफाश किया है। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो को बताया इस कैफे में चल रही गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी उनको लोकल टिप से मिली थी। पुष्टि होने के बाद पूरी टीम ने कैफे में रेड मारी। जहां उनको 14.39 लाख की कीमत के सामान बरामद हुए हैं। इनमें 21 मोबाइल फोन, एक प्रोजेक्टर और नो वाहन शामिल हैं।

अरोठे ने बताया खुद को बेकसूर-

अरोठे ने बताया खुद को बेकसूर-

जडेजा ने बताया कि अरोठे को छोड़कर तमाम गिरफ्तार किए लोग युवा हैं। इन लोगों के पास से पुलिस को गैर कानूनी मोबाइल एप बरामद हुई हैं जो आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने के काम आती थी। पुलिस के मुताबिक इन ऐप्स के माध्यम से आईपीएल में हर गेंद, बल्लेबाजी क्रम, स्कोर आदि पर सट्टा लगाया जाता है। हालांकि यह ऐप अरोठे से मोबाइल से पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। ऐसे में अरोठे ने अपनी गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनका मोबाइल बिल्कुल पाक-साफ निकला है तब पुलिस ने उनको क्यों गिरफ्तार किया है, वे यह समझ नहीं पा रहे हैं।

IPL 2019: धीरे-धीरे बड़ा सितारा बनकर चमक रहा है Mumbai Indians का 'सूर्य'

बेटे के दोस्त ने कुबूले सट्टेबाजों से संबंध-

बेटे के दोस्त ने कुबूले सट्टेबाजों से संबंध-

लेकिन अरोठे की हर बात का खंडन करते हुए पुलिस ने कहा है कि अगर कैफे में गैर-कानूनी गतिविधियां हो रही थी तो इसमें कैफे के मालिक भी बराबर की जिम्मेदारी बनती है। जिसके जवाब में अरोठे ने कहा है कि कैफे उनके नाम पर नहीं है बल्कि उनके बेटे ऋषि और उसके दो पार्टनर के नाम पर है। यहां पर पुलिस ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि कैफे के तीन पार्टनर में से एक ने यह बात कबूल कर ली है कि उसके सट्टेबाज से संबंध हैं। यह बात सुनकर अरोठे ने हैरानी जताई है कि वे इस मामले में कुछ भी नहीं जानते।

Story first published: Wednesday, April 3, 2019, 22:53 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+