For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: टी-20 क्रिकेट में इस गेंदबाज के सामने बेबस नजर आता है धोनी का बल्ला

नई दिल्ली। सदाबहार चेन्नई का आईपीएल में विजय अभियान बदस्तूर जारी है। सहजता से जीत हासिल करने की कला कोई इस टीम से सीखे। चाहे अपना घर हो मैच बाहर हो, यह टीम केवल जीत के लिए ही खेलती दिखाई देती है। यहीं नहीं एक चीज जो इस टीम को अन्य टीमों से अलग बनाती हैं वह है खिलाड़ियों की टीम को लेकर प्रतिबद्धता और फैंस की सीएसके को लेकर दीवानगी।

चेन्नई ने जीता एक और मैच-

चेन्नई ने जीता एक और मैच-

14 अप्रैल को हुए मैच में भी चेन्नई की जीत की कहानी देखने को मिली। केकेआर के साथ ईडन गार्डन में हुए इस मैच में धोनी की सुपर किंग्स ने मेजबानों को 5 विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने मैच में पहले बल्लेबाजी के दौरान चेन्नई को 162 रनों का लक्ष्य दिया था जिसको सीएसके ने 2 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। इस जीत के टीम के अनुभवी खिलाड़ी सुरेश रैना का काफी उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने 42 गेंदों पर 58 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए।

नरेन के आगे बेबस धोनी-

नरेन के आगे बेबस धोनी-

इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का भी लगाया। रैना के साथ अंतिम ओवरों में जडेजा की पारी का भी काफी अहम योगदान रहा। उन्होंने 17 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में हालांकि धोनी का बल्ला नहीं चल सका। उन्होंने 13 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली। कोलकाता के साथ मैच में धोनी और सुनील नरेन का एक छुपा हुआ मुकाबला चलता है जो दर्शकों को शायद स्पष्ट तौर पर ना दिखता हो लेकिन आंकड़ों में बेहद दिलचस्प संघर्ष दिखाई देता है।

धोनी के ये आंकड़े बयां करते हैं सारी तस्वीर-

धोनी के ये आंकड़े बयां करते हैं सारी तस्वीर-

आपको बता दें, टी-20 क्रिकेट में धोनी नरेन के खिलाफ जबरदस्त संघर्ष करते हैं। उन्होंने इस गेंदबाज की अब तक 74 गेंदें टी-20 में खेली हैं और केवल 38 ही रन बना पाए हैं। इस दौरान वे आउट भी केवल एक ही बार हुए लेकिन उन्होंने नरेन के खिलाफ चौका भी एक ही लगाया है। जबकि उनका स्ट्राइक रेट रहा है 51.35, यह धोनी जैसे बल्लेबाज के लिए अति साधारण आंकड़े हैं। अब इतना तो तय है कि नरेन के आगे धोनी वास्तव में बेबस हैं। 14 अप्रैल को हुए मैच में भी नरेन ने 4 ओवर के कोटे से केवल 19 रन खर्च करते हुए 2 विकेट लिए।

IPL 2019: वार्नर को पछाड़कर रैना ने KKR के खिलाफ बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

Story first published: Monday, April 15, 2019, 11:01 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+