IPL 2019 : मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंस के नाम हुआ यह 'स्पेशल रिकॉर्ड'
नई दिल्ली। जब हम आईपीएल की बात करते हैं तो मन-मस्तिष्क में एक ऐसी लीग की छवि कौंधती है जो भारत के साथ पूरी दुनिया के हाईप्रोफाइल खिलाड़ियों से सजी हुई है। कई टीमें हैं और लंबा सीजन है, साथ ही मैच दर मैच बढ़ता हुआ रोमांच। इसके साथ ही जब हम इस चकाचौंध से भरी लीग की टीमों पर नजर डालते हैं तब दो नाम हमारे जेहन पर अपनी छाप छोड़े हुए नजर आते हैं। ये हैं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस।

13 अप्रैल को मुंबई के नाम हुआ कीर्तिमान-
ये दोनों ही टीमें तीन-तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। हाल-फिलहाल में एक टीम की कप्तानी धोनी (चेन्नई) और दूसरी टीम (मुंबई) की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। दोनों को ही तेज-तर्रार कप्तान माना जाता है। 13 अप्रैल के दिन यानी शनिवार को मुंबई का मुकाबला राजस्थान से हुआ। इस मुकाबले में उतरते ही मुंबई की टीम ने आईपीएल इतिहास का एक गौरवशाली रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाली टीमें-
आईपीएल के 12वें सीजन के इस 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने 200 टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें यहां बात केवल आईपीएल के मैचों की नहीं बल्कि किसी एक टीम द्वारा दुनिया भर में खेले गए तमाम टी-20 क्रिकेट की हो रही है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लिश काउंटी समरसेट के नाम था जिन्होंने 199 टी-20 मैच खेले हैं। जबकि आरसीबी ने अब तक 188 मैच खेले हैं और उसके बाद केकेआर का नंबर आता है।

मुंबई इंडियंस और सुपर किंग्स का जलवा-
आपको बता दें मुंबई की टीम ने अब तक तीन बार 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा इस टीम ने दो बार चैंपियंस लीग भी अपने नाम की है। गौरतलब है कि धोनी की अगुवाई वाली सदाबहार चेन्नई की टीम भी तीन बार आईपीएल और मुंबई के जितनी बार ही चैंपियंस लीग भी जीत चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

जानिए कब और कहां घोषित होगी विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया