For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

प्रिया प्रकाश वारियर की तरह रातों-रात सनसनी बनी ये RCB फैन गर्ल, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) एक ऐसी टीम है जिसके लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद उसके फैंस की दीवानगी में कोई कमी नहीं आती है। सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद अपना आईपीएल 2019 (IPL 2019) अभियान खत्म करने वाली यह टीम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बल्कि यह कहें कि इस टीम की वजह से एक लड़की आजकल रातों-रात चर्चाओं का विषय बन गई है तो गलत नहीं होगा।

जब सोशल मीडिया एक लड़की के लिए हुए क्रेजी-

आपको एक आँख मारकर कुछ ही घंटे में सनसनी बनने वाली प्रिया प्रकाश वारियर तो याद ही होंगी, इस RCB गर्ल के लिए भी कुछ ऐसा ही क्रेज बनता हुआ सोशल मीडिया पर दिखाई दिया। यह लड़की लाल रंग के कंधे तक कटे हुए टॉप में थी और मैच के दौरान जब भी उसकी ओर कैमरा जाता तो वह आनंद उठाती हुए चहकती हुई दिखाई देती थी। तभी से यह लड़की वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

लड़की का नाम है दीपिका घोष-

इतना ही नहीं इस लड़की का इंस्टाग्राम अकाउंट पर पब्लिक हो गया है। लड़की का नाम दीपिका घोष है। दीपिका के लिए फैंस में दीवानगी इस कदर बड़ी है कि वे उनको रातों-रात ही 2 लाख 70 फॉलोअर्स बढ़ गए। जब लोगों में इस लड़की के बारे में जानने की उत्सुकता बहुत ज्यादा हुई तो दीपिका घोष के नाम से कई फर्जी अकाउंट भी बनते चले गए। बाद में इन पर लगाम लगाने के लिए दीपिका को खुद आगे आना पड़ा और उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया मेरे नाम से जारी किसी ओर अकांउट को फॉलो या स्वीकार ना करें।

IPL 2019: विराट कोहली के पोस्ट पर विजय माल्या ने RCB को बताया 'तबाह फिसड्डी टीम'

RCB के हैं शानदार फैंस-

आपको बता दें कि आरसीबी की टीम आईपीएल 2019 के दूसरे हॉफ में बढ़िया करते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई। लीग चरण से ही उसकी विदाई का अहम कारण बना पहला हॉफ, जिसमें कोहली एंड कंपनी ने लगातार 6 मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था। इसके चलते बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। उसने 14 मैचों में 5 जीत, 8 हार और 1 टाई के साथ 11 अंक अर्जित किए थे।

कोहली ने भी मांगी है RCB फैंस से माफी-

हालांकि कप्तान कोहली (Virat Kohli) ने जब टीम के प्रदर्शन के बारे में बात की गई तो उन्होंने यही माना की टीम ने दूसरे हॉफ में शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए वह यह नहीं मान सकते कि टीम ने बहुत खराब खेल दिखाया। लेकिन कोहली ने ओवरऑल प्रदर्शन के लिए आरसीबी के फैंस से माफी मांगते हुए अगले साल शानदार वापसी का वायदा किया था।

Story first published: Tuesday, May 7, 2019, 22:35 [IST]
Other articles published on May 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+