Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लगातार छठी हार के बाद RCB ने बनाया IPL के इतिहास में शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। बैंगलोर की टीम इस सीजन में जीत के लिए बुरी तरह तरस गई है। इतनी ज्यादा कि एक के बाद एक शर्मनाक रिकॉर्ड इस टीम के नाम दर्ज हो रहे हैं। 7 अप्रैल को हुए मैच में भी आरसीबी दिल्ली के हाथों चार विकेट से हार गया है। बैंगलोर ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 149 रन बनाए थे जिसके जवाब में दिल्ली ने यह लक्ष्य 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। यह बैंगलोर की इस सीजन में लगातार छठीं हार है।

लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड-

लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड-

इस हार के साथ ही बैंगलोर आईपीएल के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड्स पर पहुंच चुका है। अभी तक आईपीएल में किसी भी टीम के शुरुआती सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड भी बैंगलोर के नाम संयुक्त रूप से दर्ज हो गया है। सीजन के सबसे ज्यादा शुरुआती मैच हारने में बैंगलोर और दिल्ली संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स ने इससे पहले 2013 के सीजन में लगातार 6 मैच हारे थे। यानी बैंगलोर की टीम एक और मैच हारते ही आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शुरुआती मैच हारने वाली टीम बन जाएगी।

RCB का एक और शर्मनाक रिकॉर्ड-

RCB का एक और शर्मनाक रिकॉर्ड-

इसके अलावा एक और शर्मसार करने वाला रिकॉर्ड भी बैंगलोर के नाम दर्ज हुआ है। इस टीम ने 19 मई 2018 से लेकर 7 अप्रैल 2019 तक लगातार 7 मैच हारे हैं। यह आरसीबी के लिए आईपीएल में हारे गए सबसे ज्यादा मैच हैं। इससे पहले बैंगलोर ने 5 मई 2008 स 19 मई 2008 के बीच लगातार 6 मैच हारे थे। अब यह रिकॉर्ड भी टूट गया है।

पाकिस्तानी पत्रकार ने रसेल के बहाने IPL पर उठाया सवाल, स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया करारा जवाब

प्रतिष्ठा पाने के लिए RCB को करना होगा चमत्कारिक प्रदर्शन-

प्रतिष्ठा पाने के लिए RCB को करना होगा चमत्कारिक प्रदर्शन-

7 अप्रैल को हुए मैच में बैंगलोर की बैटिंग की कमर दिल्ली के तूफानी गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने तोड़ दी थी। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में केवल 21 रन खर्च करके 4 विकेट चटकाए। इससे पहले मैच में बैंगलोर की टीम ने विराट कोहली और एबीडी के अर्धशतकों की बदौलत 200 से ऊपर का स्कोर बनाया था लेकिन उस मैच को आंद्रे रसेल ने अपने दम पर उनसे छीन लिया। अब धीरे-धीरे बैंगलोर के लिए प्ले-ऑफ में जाने की उम्मीद धुंधली होने लगी है। अब कोई चमत्कारी प्रदर्शन ही इस टीम की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस ला सकता है।

Story first published: Sunday, April 7, 2019, 21:09 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+