IPL 2019: हैदराबाद के खिलाफ फिर फेल हुए रोहित, आखिर कहां गायब हुआ 'हिटमैन टच'
नई दिल्ली। भारतीय वनडे टीम की कल्पना उसके उप-कप्तान रोहित शर्मा के बिना फिलहाल हो भी नहीं सकती है। विराट कोहली के बाद टीम के दूसरे सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज बन चुके रोहित को बड़े-बड़े शतक, यहां तक की दोहरे शतक बनाने के लिए जाना जाता है। वैसे तो रोहित टी-20 के भी अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन इस आईपीएल सीजन में उनका बल्ला अब तक कुछ खास करामात नहीं दिखा पाया है।

फिर से फेल हुए रोहित-
6 अप्रैल को हुए हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी रोहित के बल्ले ने बेवफाई करते हुए केवल 11 रनों की पारी खेली। वह तो भला तो बाकी के बल्लेबाजों का जो कभी डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, और पांड्या बंधुओं के रूप में चलते रहते हैं वर्ना मुंबई की टीम को अपने चमत्कारी कप्तान के बगैर संघर्ष ही करना पड़ता। इस बार रोहित रन क्यों नहीं उगल रहे हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है लेकिन कुछ बातें हैं जिनसे पता लगता है कि रोहित इस आईपीएल का उतना लुत्फ नहीं ले रहे हैं जितना की एक युवा और उत्सुक खिलाड़ी लेता है।

क्या रोहित का ध्यान विश्व कप पर है?
इसकी बानगी उनके हाल के इंटरव्यू से साफ पता चलती है जब उन्होंने आईपीएल के प्रदर्शन को विश्व कप में चयन का पैमाना मानने से साफ मना कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि यह फ्रेंचाइजी बेस्ट लीग है। आप टी-20 मैचों से वनडे मैचों के लिए टीम कैसे चुन सकते हैं। लगता है रोहित को कहीं ना कहीं अपने बेस्ट फार्मेट की याद आ सताने लगी है जो वनडे क्रिकेट है।
IPL 2019: पृथ्वी शॉ ने बताया अपनी 99 रनों की पारी और विश्व कप चयन में कनेक्शन

हैदराबाद के खिलाफ रोहित का लगातार खराब खेल-
अगर आंकड़ों की बात की जाए तो रोहित हैदराबाद जैसी टीम के खिलाफ रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने अब तक हैदराबाद के खिलाफ 12 पारियों का सामना किया है केवल 20.22 की औसत से 182 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 129 रहा है। इस दौरान वे केवल 1 की अर्धशतक जड़ सके हैं और उनका उच्चतम स्कोर 67 रन रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
