
रोहित ने गिराई गिल्लियां-
रोहित वैसे तो धोनी जितने कूल नहीं माने जाते हैं लेकिन वे कोहली जितने आक्रामक भी नहीं हैं। लेकिन लगता है प्लेऑफ तक पहुंचने का दबाव इस समय खिलाड़ियों पर चरम पर पहुंच चुका है। रोहित शर्मा के 'बर्ताव' पर इसका असर भी देखा जा सकता है। यह मामला रविवार को केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच का है। इस मैच में आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने गुस्से में बल्ले से स्टंप की गिल्लियां गिरा दी।
|
मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा-
दरअसल रोहित के खिलाफ जब LBW की अपील हुई तो मामला थर्ड अंपायर तक पहुंचा। जहां टीवी रिप्ले में उनको आउट करार दिया गय। इसके बाद रोहित नॉन स्ट्राइकर एंड के विकेट के पास गए और विकेटों पर हताशा में विकेटों पर बल्ला मारकर गिल्लियां गिरा दी। इस हरकत के चलते रोहित को आईपीएल के 2.2 नियमों के लेवल 1 का दोषी पाया गया है और उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है।
मोहम्मद शमी की मां और भाई से नोंकझोंक के बाद आधी रात को हसीन जहां हुईं गिरफ्तार

पहाड़ सरीखे लक्ष्य को नहीं भेद सकी MI
बता दें कि इस मैच में रोहित ने केवल 12 रनों की ही पारी खेली थी। जबकि मुंबई इंडियंस के सामने 233 रनों का पहाड़ सरीखा लक्ष्य था। ऐसे में रोहित भी शायद अपने विकेट की अहमियत को बखूबी समझते थे। मुंबई की टीम ने हार्दिक पांड्या की जी-जान से की गई कोशिशों के बावजूद यह मैच 34 रनों से गंवा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
