For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : लगातार 6 हार के बाद RCB की 'जीत की हैट्रिक' से बने ये 5 अजीबोगरीब रिकॉर्ड

इस मैच में कई ऐसे अजीबोगरीब रिकॉर्ड बने जिन्हें जानकर आपको शायद हैरानी होगी। जानिए उन तमाम रिकार्ड्स की कहानी।

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। आईपीएल में लगातार 6 मैच हारने के बाद जहां RCB के लिए हर एक मैच सेमीफाइनल मुकाबला है वहीं पंजाब की टीम ने पिछले दो तीन मैचों में अपना मोमेंटम खो दिया है। एक समय 9 ओवर के भीतर ही अपने 4 विकेट खो चुके RCB के लिए बड़ा स्कोर मुश्किल दिख रहा था वहीं ए.बी.डिविलयर्स और मार्कस स्टॉइनिस की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर टीम को अहम जीत दिलाई। इस मैच में कई ऐसे अजीबोगरीब रिकॉर्ड बने जिन्हें जानकर आपको शायद हैरानी होगी। जानिए उन तमाम रिकार्ड्स की कहानी।

'मिस्टर 360' का दिखा कमाल

'मिस्टर 360' का दिखा कमाल

क्रिकेट जगत में मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर ए.बी.डिविलयर्स ने 44 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम के लिए 202 रनों का स्कोर जुटाया। RCB की जीत में डिविलयर्स (ABD) की इस अर्धशतकीय पारी की बड़ी भूमिका रही। ABD को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। RCB के लिए ABD को सबसे अधिक 18 बार इस खिताब से नवाजा गया है वहीं क्रिस गेल 17 और कप्तान विराट कोहली को 12 बार यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आईपीएल के 12 सालों के इतिहास में गेल को 21 बार, ABD को 20 बार वहीं पठान,रोहित,धोनी और डेविड वार्नर को16-16 बार यह उपलब्धि हासिल हुई है।

READ MORE विश्व कप 2019 के लिए चुनी गई टीम इंडिया पर क्या बोले राहुल द्रविड़

दोहरा शतक में RCB अव्वल

दोहरा शतक में RCB अव्वल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम स्टार खिलाड़ियों से भरी पड़ी है। जिस टीम में विराट कोहली और ABD जैसे दो बड़े दिग्गज हों आखिर उस टीम के नाम कौन सा रिकॉर्ड नहीं होगा। आईपीएल-2019 में सातवें स्थान पर होने के बावजूद RCB के नाम एक ऐसा ही अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। पंजाब के खिलाफ 200 रनों का आंकड़ा पार करते ही बेंगलुरू आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार 200 या उससे अधिक रन बनाने वाली टीम बन गई है। RCB ने यह उपलब्धि 18 बार, चेन्नई ने 16 बार,पंजाब ने 12 बार, मुंबई इंडियंस ने 11 बार, कोलकाता ने 10 बार, सनराइजर्स हैदाराबाद ने 9 बार, राजस्थान रॉयल्स ने 7 बार, दिल्ली ने 6 बार और डेक्कन चार्जर्स ने 1 बार हासिल की है।

विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

रॉयल चैलेंजर्स की हैट्रिक जीत

रॉयल चैलेंजर्स की हैट्रिक जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल-2019 में लगातार 6 मैच हारे और लंबे समय तक अंतिम पायदान पर काबिज रहे लेकिन पिछले तीन मुकाबलों में इस टीम ने जीत दर्ज की है और किंग्स एलेवन पंजाब के खिलाफ बुधवार को मिली जीत उनकी चौथी लगातार जीत थी। IPL-2019 में लगातार 6 मैच हारने के बाद RCB ने जीत की हैट्रिक लगाई और अंतिम तीन मुकाबलों में अंतिम ओवर ने 24,26 और 27 रन डिफेंड कर यह तीनों जीत दर्ज की है।

पंजाब के खिलाफ उमेश का 'कहर'

पंजाब के खिलाफ उमेश का 'कहर'

उमेश यादव के लिए आईपीएल-2019 भले ही खास न रहा हो लेकिन अगर विपक्षी टीम पंजाब हो तो उनकी गेंदें कहर बरपाती हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ आईपीएल में सबसे अधिक विकेट चटकाए हैं जो किसी भी गेंदबाज का किसी भी टीम के खिलाफ लिया सबसे अधिक विकेट है। पंजाब के खिलाफ उमेश ने अब तक 29 विकेट झटके हैं, ड्वेन ब्रावो ने मुंबई के खिलाफ 28, अमित मिश्रा ने राजस्थान के खिलाफ 27 और भुवनेश्वर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 27 विकेट झटके हैं। उमेश यादव ने इस मैच में भी तीन सफलताएं अर्जित की।

'हैदराबाद' का यह तेज गेंदबाज विश्व कप 2019 में उड़ाएगा विराट कोहली की 'नींद'

पार्थिव निकले छोटा पैकेट, बड़ा धमाका

पार्थिव निकले छोटा पैकेट, बड़ा धमाका

पार्थिव पटेल देखने में अब भी किसी युवा खिलाड़ी की तरह दिखते हैं और उन्होंने RCB के लिए एक से बढ़कर एक विस्फोटक पारी खेली है। पार्थिव ने पंजाब के खिलाफ मुकाबले में 24 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम की जीत में एक बड़े भागीदार बने। इतना ही नहीं जो काम इस आईपीएल सीजन में कोहली और ABD नहीं कर पाए वह करिश्मा पार्थिव ने किया है। पार्थिव पटेल ने आईपीएल-2019 में दो बार एक ओवर में 18 रन जड़े हैं।

World Cup 2019 : एक कमरा और दोस्त जिसने बदल दी दिनेश कार्तिक की जिंदगी

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 17:30 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+