For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

7.2 करोड़ में लगी थी बोली, IPL 2019 की पहली हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी

नई दिल्ली। 1 अप्रैल को आईपीएल के 12वें सीजन में जो दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जो मैच देखने को मिला वह क्रिकेट प्रेमियों के जेहन के लंबे समय तक याद रहेगा। मैच के अंतिम क्षणों में जिस तरह दिल्ली ने जीती हुई बाजी हारी उससे दिल्ली के फैंस को तो झटका लगा लेकिन यह मैच कुछ ऐसा था कि क्रिकेट की फैंस की बांछे जरूर खिल गई। एक समय 3 विकेट पर 144 रन बनाकर इतरा रही दिल्ली की टीम देखते ही देखते 8 रन और जोड़कर ढेर हो गई। यानी दिल्ली के धुरंधरों के अंतिम 7 विकेट केवल आठ रन जोड़कर आउट हो गए।

केवल 11 रन देकर चार विकेट लिए-

केवल 11 रन देकर चार विकेट लिए-

इस जीत के नायक रहे इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन जिन्होंने आईपीएल 2019 की पहली हैट्रिक भी अपने नाम कर ली। किंग्स इलेवन की टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन ने 2.2 ओवर में केवल 11 रन देकर चार विकेट लिए और अंतिम ओवरों में अपनी टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। इतना ही नहीं, उन्होंने बैटिंग में भी निराश ना करते हुए 10 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली थी। आपको बता दें कि सैम करन को पंजाब की टीम ने प्रमोट करते हुए केएल राहुल के साथ ओपनिंग में बल्लेबाजी के लिए भेजा था।

इस तरह से ली हैट्रिक-

इस तरह से ली हैट्रिक-

लेकिन जीत में अहम भूमिका उनकी यादगार हैट्रिक ने। सैम करन ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर हर्शल पटेल को आउट कर दिया था। उसके बाद जब वह अपना अगला ओवर करने आए तो सामने कैगिसो रबाडा थे। रबाडा को सैम ने जबरदस्त योर्कर पर क्लीन बोल्ड कर डाला। उसके बाद आए संदीप लामिछाने को भी एक ऐसी ही बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर के टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। आपको बता दें सैम इस सीजन में केवल दो मैच पुराने हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में 52 रन देकर दो विकेट लिए थे।

IPL 2019: पंजाब के शेरों ने निकाला दिल्ली का दम, दर्ज की तीसरी जीत

IPL में हैट्रिक जमाने वाले पंजाब के पहले तेज गेंदबाज-

IPL में हैट्रिक जमाने वाले पंजाब के पहले तेज गेंदबाज-

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के इतिहास में युवराज सिंह दो बार हैट्रिक लेने का कारनाम कर चुके हैं। युवराज साल 2009 में रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर और डेक्कन चाजर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी साल 2016 में गुजरात लॉयन्स के खिलाफ राजकोट में हैट्रिक ली थी। खास बात यह है सैम करन से पहले पंजाब की टीम में केवल स्पिनर्स के ही नसीब में हैट्रिक मिली है। इसके साथ ही सैम ना केवल पहले पंजाब के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं बल्कि टीम के पहले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं जिसने हैट्रिक ली।

Story first published: Tuesday, April 2, 2019, 15:52 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+