IPL 2019 : घर में मिली लगातार तीसरी हार तो श्रेयस को सताई इस बात की चिंता
नई दिल्ली। फिरोजशाह कोटला का मैदान दिल्ली की टीम को एक बार फिर से रास नहीं आया है। ऐसा कम ही होता है कि कोई टीम अपने घरेलू मैदान का फायदा ना उठाए लेकिन दिल्ली को इस मैदान पर मिली लगातार तीसरी हार सवाल खड़े करती है। उससे लगता है कोटला की पिच ने विपक्षियों को कहीं अधिक फायदा पहुंचाया है। इससे पहले टीम के कोच रिकी पोंटिंग की पिच की आलोचना कर चुके हैं। लेकिन जब बात लगातार तीन हार की आए तो सवाल केवल पिच पर ही उठाना वाजिब नहीं होगा।

डेथ ओवर में गेंदबाजी से परेशान अय्यर-
इस बात को दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर भी समझ रहे हैं कि टीम की खामियों से अब वह दूर नहीं भाग सकते हैं। इसलिए 18 अप्रैल को हुए मैच के बाद अय्यर ने स्वीकार किया है डेथ ओवर में गेंदबाज उनकी टीम की मुख्य समस्या रही है। आपको बता दें इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों 40 रनों की करारी शिकस्त मिली थी। इस सीजन में कोटला में खेले गए चार मैचों में यह दिल्ली की तीसरी हार बनी।

आखिरी तीन ओवर में दिल्ली ने लुटाए 51 रन-
अय्यर ने कहा, 'घरेलू मैच जीतना हमारे लिए अहम है, खासकर इन विकेटों पर। हमने टॉस भी हारा और फिर मुंबई इंडियंस ने हमको तीनों विभागों में पछाड़ दिया। इसका श्रेय उनको जाता है।' इस दौरान अय्यर ने मुंबई के द्वारा अंतिम 3 ओवरों में बनाए गए 51 रनों का जिक्र करते हुए कहा, 'डेथ ओवरों में हमारी कुछ चिंताएं हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। नए बल्लेबाज के लिए यह मुश्किल था। आखिरी के तीन ओवरों ने खेल बदलकर रख दिया।'
VIDEO: धोनी से कम नहीं हैं हार्दिक पांड्या, 'याॅर्कर' गेंद पर यूं जड़ दिया हवाई छक्का

धीमी है दिल्ली की पिच-
अय्यर ने माना कि उनकी टीम ने कम से कम 20 रन फालतू दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे नेट पर अभ्यास करते हैं और वहां पर भी धीमा ट्रैक होता है और जब आप यहां (कोटला) आते हो तो आपको सब अलग मिलता है। इसके अलावा मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने डि कॉक और अपने स्पिनरों की तारीफ की। मुंबई ने इस मैच में 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
