IPL 2019: विश्व कप में विजय शंकर की अहमियत पर गांगुली ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली उन चुनिंदा व्यक्तियों में शामिल हैं जो भारतीय क्रिकेट पर बारीक नजर रखते हैं और उनका विश्लेषण भी गहन होता है। गांगुली आजकल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स में अपनी सलाह के जलवे दिखाते हुए देखें जा सकते हैं। उनकी और पोंटिंग की देख-रेख में यह टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। लेकिन गांगुली का ध्यान इस समय केवल दिल्ली की टीम के युवाओं पर ही नहीं है बल्कि वे अन्य प्रतिभाओं पर भी अपनी नजरें जमाए हुए हैं। गांगुली ने विश्व कप जाने वाले युवा खिलाड़ियों के बारे में अपनी राय खुलकर दी है।

शंकर की गेंदबाजी पर बोले गांगुली-
एक ऐसी ही युवा प्रतिभा है विजय शंकर। शंकर इस समय आईपीएल में ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। उनका विश्व कप जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में चयन पहले ही हो चुका है। भारतीय क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता पहले ही शंकर की 3डी क्षमता के कायल हैं। अब गांगुली ने इस बात की पुष्टी की है कि शंकर की गेंदबाजी इंग्लैंड में अहम भूमिका निभाने वाली है। गांगुली ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बेहतर प्रदर्शन के चलते शंकर को टीम में जगह मिली है। उनकी गेंदबाजी काफी काम आएगी। '

पंत को लेकर भी बोले गांगुली-
जबकि पंत को लेकर गांगुली का मानना है कि इस खिलाड़ी को चयनित ना होने की चिंता नहीं करनी चाहिए। उसकी उम्र केवल 20 साल है और आगे वह विश्व कप में भारत के लिए खेलेंगे। विश्व कप में टीम संयोजन पर भी गांगुली ने बात करते हुए कहा कि टीम इंडिया को नंबर 7 पर ऑलराउंडर खिलाना चाहिए। हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर के तौर पर पहली पसंद होंगे। उसके बाद जडेजा का नंबर आता है। वहीं विश्व कप के फॉर्मेट पर बात करते हुए दादा ने कहा कि सभी टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ लीग मैच खेलने हैं। यह मुश्किल संस्करण साबित होगा क्योंकि इस बार सभी टीमें मजबूत हैं।
चर्चा का विषय बनी घास से तैयार हुई विश्व कप 2019 की ट्राॅफी, ICC ने शेयर की तस्वीर

दिल्ली कैपिटल्स की सफलता का श्रेय-
वहीं, कुलदीप यादव के आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद भी गांगुली का मानना है कि विश्व कप में यह गेंदबाज शानदार वापसी करेगा। जबकि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की शानदार परफॉरमेंस का श्रेय गांगुली ने खिलाड़ियों को दिया है जो प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रबादा, पंत, ईशांत शर्मा आदि जैसे खिलाड़ियो की जमकर तारीफ की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
