IPL 2019: जब विराट कोहली और RCB से मिलने पहुंचा फुटबॉल का यह 'सुपरस्टार'
नई दिल्ली। आईपीएल का धूमधड़ाका शुरू हो चुका है और 23 मार्च से विश्व की सबसे लीग का शुभारंभ कोहली बनाम धोनी यानी आरसीबी और सीएसके की टीम के बीच होने वाले मैच से हो जाएगा। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान कोहली के अपनी टीम के घरेलू मैदान पर तैयारियों को अंतिम धार देने में जुट चुके हैं। इसी दौरान बैंगलोर की टीम से मिलने एक बेहद खास मेहमान पहुंचा।

दो दिग्गजों की मुलाकात-
जब ये मेहमान मैदान पर पहुंचा तो नजारा देखने लायक था क्योंकि तब प्रत्यक्षदर्शी भारत के दो अलग-अलग खेलों की महान हस्तियों से मुखातिब थे। आपको बता दें यह मौका था भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की मुलाकात का। खास बात यह है कि दोनों ही खिलाड़ी घरेलू लीग मैचों में बैंगलोर की टीम से खेलते हैं। विराट जहां आरसीबी के कप्तान हैं तो छेत्री यहां के लोकप्रिय फुटबॉल क्लब बैंगलौर एफसी की कप्तानी करते हैं।
|
जब विराट ने किया छेत्री का स्वागत-
छेत्री की टीम ने रविवार को आईसील में हुए फाइनल मुकाबले में गोवा को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। एक तरफ छेत्री का लीग सीजन अभी समाप्त हुआ है तो वहीं विराट के लिए अभी शुरुआत ही है। जब छेत्री की टीम जीती थी तब आरसीबी उनको तुरंत बधाई देने वालों में से एक थी। इस दौरान विराट ने छेत्री के साथ हंसते हुए अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें कोहली अपना सामान बैग लेकर जा रहे हैं और छेत्री ने हाथ में बल्ला पकड़ा हुआ है।
क्या विश्व कप के बाद भी कोच पद पर बने रहेंगे रवि शास्त्री, जानिए यहां
|
कोहली से मिलकर अपना 'दर्द' भूले छेत्री-
वहीं छेत्री ने भी विराट को भी बधाई देते हुए कहा है कि कल मेरे हाथों और कंधो में दुखन थी लेकिन शानदार समय बीताने के लिए शुक्रिया चैपिंयन। आपको आईपीएल के लिए गुड लक। बता दें एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई आरसीबी की नजरें इस बार पहली खिताबी जीत पर टिकी हुई हैं। उनके पास कोहली के अलावा डीविलियर्स जैसा धाकड़ खिलाड़ी भी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
