IPL 2019: विवादित ट्वीट लाइक कर रैना ने दिया टीम पॉलिटिक्स का शिकार होने का संकेत
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 12 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक शानदार अवसर गंवा दिया है और 1 रनों की हार के साथ खिताब भी उसके हाथ से निकल गया। इस रोमांचक मैच और हार की चारो और चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना के एक ट्वीट पर लाइक्स की भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। यह ट्वीट अपने आप मे विवादित था और इस पर रैना ने जिस तरह से लाइक किया है, वह अपने आप में कई सवालों को जन्म दे देता है।
|
रैना ने बांधे पंत के जूत के फीते-
दरअसल यह किस्सा 12 मई को हुए फाइनल मैच से पहले दूसरे क्वालीफायर मैच का है। तब चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच खेला गया था। इस मैच में जीत हासिल करके चेन्नई की टीम ने 8वीं बार फाइनल में प्रवेश किया था। इस मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से रैना का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में रैना दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत के जूते के फीते बांधते हुए नजर आ रहे हैं।
|
टीम पॉलिटिक्स के ट्वीट को रैना ने किया लाइक-
यह वीडियो वायरल होते ही क्रिकेट फैंस ने रैना की विनम्रता की तारीफ करनी शुरू कर दी। इन्ही तारीफों के बीच एक ऐसा पोस्ट भी आया जिस पर रैना ने लाइक किया। इस पोस्ट में लिखा था- 'रैना इस पीढ़ी के सबसे विनम्र क्रिकेटर हैं। दुख की बात है कि टीम राजनीति के कारण उनको दरकिनार कर दिया है। जैसे ही रैना ने यह पोस्ट लाइक किया तो इस यूजर ने रैना को इसके लिए बहुत धन्यवाद देते हुए फाइनल मैच के लिए उनको बधाई दी।
IPL 2019: क्या धोनी खेलेंगे अगला आईपीएल, जानिए क्या था उनका जवाब

लंबे समय से टीम से बाहर हैं रैना-
आपको बता दें कि रैना आजकल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और हालिया चयन प्रक्रिया में भी उनके नाम पर विचार नहीं किया जाता है। रैना भारत के लिए अंतिम बार पिछले साल इंग्लैंड के दौरे पर खेले थे। ऐसे में रैना का इस तरह के ट्वीट को लाइक करना संकेत देता है कि रैना भी खुद को टीम पॉलिटिक्स का शिकार मानते हैं। वैसे आपको बता दें कि मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में रैना बुरी तरह से फेल हुए थे और उसके बाद से टीम इंडिया में दोबारा जगह नहीं बना सके। वहीं, इस आईपीएल सीजन की बात की जाए तो रैना के लिए यह साल खास नहीं रहा। उन्होंने 16 मैचों में 375 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
