IPL 2019 : विराट कोहली ने 11 महीने बाद जड़ा पचासा, बना नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता के खिलाफ हुए मुकाबले में दिखाया कि उसके दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एक साथ चल जाए तो क्या होता है। लगातार चार बार हार झेलकर जब इस मैच में बैंगलोर पहले बैटिंग के लिए उतरा तो घरेलू दर्शकों को अपने दो बड़े हीरो के जबरदस्त पचासे देखने को मिले। ये थे दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- विराट कोहली और एबी डिविलियर्स।

7 पारियों के बाद बल्ले से निकला पचासा-
कोहली ने जहां इस मैच में केवल 49 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली तो एबी ने केवल 32 गेंदों पर 63 रन ठोक डाले। ऐसा करके कोहली ने कुछ शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें लगभग हर पारी में कुछ ना कुछ बड़ा कारनामा करने के लिए मशहूर कोहली ने यह अर्धशतक बनाने में कुछ समय लिया है। उन्होंने यह पचासा पूरी 7 आईपीएल के बाद बनाया है। उनका पिछला अर्धशतक दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 12 मई 2018 में आया था।

इससे पहले 18 पारियों में अर्धशतक नहीं बना पाए थे कोहली-
तब से लेकर अब तक कोहली ने नाबाद 48, 12, 4, 6, 46, 3, 23 रन बनाए। आपको बता दें कोहली के लिए आईपीएल में बिना अर्धशतक बनाए सबसे लंबा समय 24 अप्रैल 2009 से 4 अप्रैल 2010 तक रहा था। तब उन्होंने 18 पारियों में कोई भी अर्धशतक नहीं बनाया था। कोहली इस पारी में कुलदीप यादव की गेंद पर तब कैच आउट हुए जब वे अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे। कुलदीप ने उनको अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट किया।
कप्तानी को लेकर अफगान क्रिकेट में आया भूचाल, राशिद खान और नबी ने जताया कड़ा विरोध

कोहली ने पूरे किए 8,000 टी-20 रन
इतना ही नहीं, कोहली जब 17 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब वे ऐसे केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिसने टी-20 क्रिकेट में आठ हजार पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा जब कोहली ने 35 रनों का आंकड़ा छूआ तब वे ऐसे दुनिया में ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए जिसने एक ही देश (भारत) में 6,000 टी-20 रन पूरे किए।

सबसे तेज दूसरे 8 हजारी बने कोहली-
आपको बता दें सबसे तेज 8,000 टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं जिन्होंने केवल 213 पारियों में यह कीर्तिमान बनाया है। कोहली ने यह उपलब्धि 243 पारियों में हासिल की है। जबकि तीसरे नंबर पर डेविड वार्नर का नाम आता है जिन्होंने 256 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

कोहली ने बनाया C&W का भी रिकॉर्ड-
इससे पहले कोहली हैदराबाद के खिलाफ 46 रन बनाते हुए भी गेंदबाज के हाथों कैच आउट का शिकार हुए थे। यह बात साल 2013 की है और गेंदबाज थे आशीष रेड्डी। उसके बाद वे राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज धवल कुलकर्णी की गेंद पर भी ऐसे ही आउट हो चुके हैं। तब उन्होंने साल 2015 में 12 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद अब चार साल बाद वे इस तरीके से आउट हुए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
