For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: 'अनोखे' दोस्तों संग होली मनाकर विराट ने सीधी भरी चेन्नई की उड़ान, देखें VIDEO

नई दिल्ली। होली के त्योहार के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दरवाजे पर दस्तक दे चुके आईपीएल की तैयारियां भी करनी थी। भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए तो ये और भी ज्याद कमर कसने वाला मामला है क्योंकि उनको अपना पहला ही मैच आईपीएल के पहले मुकाबले में खेलना है। 23 मार्च को होने वाले इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ आमना-सामना करना है।

'दोस्तों' संग विराट ने मनाई होली

ऐसे में भारतीय कप्तान ने होली का जश्न कितना मनाया होगा इसका अंदाजा तो नहीं लगाया जा सकता लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए फैंस से वार्तालाप करने के मौके ढूंढ निकालने वाले विराट ने होली के अवसर भी सबको मुबारकबाद देते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इसमें जहां वे रंगों में सारोबार नजर आ रहे हैं तो वहीं उन्होंने लिखा है कि दोस्तों के साथ होली की झलकियां। हालांकि इस संक्षिप्त वीडियो में कोहली अकेले ही नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने संगीत के लिए जो ईयरफोन कान में पहना हुआ है उनका इशारा उस ओर था। यहां आप ईयरफोन के साथ वायरलैस हैडफोन और स्पीकर भी देख सकते हैं।

कोहली चले चेन्नई-

कोहली चले चेन्नई-

उसके बाद कोहली ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- चेन्नई के लिए उड़ान भर रहे हैं। इस दौरान वे आरसीबी की टीम के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके बराबर में एबी डीविलियर्स बैठे हुए हैं। जबकि गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा को आप पीछे की सीट पर बैठा हुआ देख सकते हैं।

VIDEO: जब विराट ने पूछा हमारे रिश्ते में खास बात क्या है तो अनुष्का ने कहा 'कुछ नहीं'

अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सके कोहली-

आपको बता दें कोहली की टीम आरसीबी अब तक एक भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। लेकिन हाल में कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। ऐसे में कोहली की कप्तानी में आई नई धार का आरसीबी को कितना फायदा मिलेगा ये फिर से देखने वाली बात होगी। कोहली अभी तक बैंगलोर के चिदंबरम स्टेडियम में टीम के बाकी साथियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। अब यहां से कोहली भी प्री-सीजन मोड से बाहर निकलकर सीधे मैदानी मोड में नजर आएंगे।

Story first published: Thursday, March 21, 2019, 17:33 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+