IPL 2019 : जब विराट कोहली ने अश्विन को दी 'गाली', VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। कोहली मैदान में अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यह अंदाज इस मैच में भी देखने को मिला। हमने कई बार देखा है कि कोहली अक्सर विपक्षी खिलाड़ी के आउट होने के बाद काफी जोशीले तरीके से जश्न मनाते हैं। कई बार यह जोश अत्यधिक आक्रामक हाव-भाव में तब्दील हो जाता है। कोहली ने 24 अप्रैल के मैच में भी विपक्षी कप्तान रविचंद्रन अश्विन का शानदार कैच लिया और उनको चलता किया।

अश्विन का कैच लेकर कोहली ने की 'प्रतिक्रिया'-

ये पंजाब की पारी का अंतिम ओवर था और टीम के कप्तान आर अश्विन बल्लेबाजी के लिए आए थे। तब पंजाब को जीत के लिए अंतिम ओवर में 27 रनों की दरकार थी और उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे थे। अश्विन ने पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेज दिया और दूसरी गेंद पर भी यही करने की कोशिश की लेकिन इस बार कोहली ने सीमा रेखा पर उछलते हुए कैच कर लिया। इस कैच के बाद अपने शारीरिक हाव-भाव के अलावा कुछ शब्द भी बोलते हुए देखे गए।

कहीं कोहली ने अश्विन से बदला तो नहीं लिया-

मैच के बाद हालांकि अश्विन ने कोहली की इस हरकत का बचाव किया है। उनका कहना है कि कोहली और वे (अश्विनी) दोनों ही जोशीले खिलाड़ी है। अश्विन ने यह बात इसलिए कही क्योंकि जब आरसीबी की पारी में कोहली आउट हुए थे तब वे भी मुंह से कुछ बड़बड़ाते हुए देखे गए थे।

IPL 2019: विराट कोहली ने बताया Royal Challengers Bangalore के कायापलट का राज

मैच के बाद ये बोले कोहली-

मैच के बाद ये बोले कोहली-

इस जीत पर कोहली ने कहा, 'डिविलियर्स और स्टोइनिस के बीच हुई साझेदारी ने हमारे लिए खेल को बदल दिया। एक स्टेज पर हमको लगा कि 175 रन भी ठीक होंगे लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने हमको 200 रनों के पार करा दिया। जिस तरह से वे खेले वह एक निर्णायक फैक्टर था।'

आपको बता दें कि अब बेंगुलरु को तीन मैच और खेलने हैं। अगर उसको प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसको हर मैच में अच्छे रन के साथ जीत भी दर्ज करनी होगी।

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 12:49 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+