For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: विराट कोहली ने बताया Royal Challengers Bangalore के कायापलट का राज

नई दिल्ली। शुरुआती 6 मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब बदली-बदली सी नजर आ रही है। खासकर जिस तरह से कोहली एंड कंपनी ने 24 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज की, वह उसके लिए काफी राहत देने वाली। अच्छी बात यह रही है कि बल्लेबाजों के बढ़िया प्रदर्शन के बाद बेंगलुरु के गेंदबाजों ने मैच भी बचाया। जबकि अंतिम ओवरों में पंजाब के सामने एक पाने योग्य लक्ष्य था।

गिरने के बाद फिर से पैरों पर खड़ी हुई RCB

गिरने के बाद फिर से पैरों पर खड़ी हुई RCB

इस प्रकार अब भी आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा बची हुई हैं। इसके लिए हालांकि इस टीम को अपने बाकी बचे हुए तीनों मैचों में भी जीत दर्ज करनी होगी और उसके बाद अन्य टीमों की हार-जीत के गणितीय समीकरण भी अपने पक्ष में देखने होंगे। यह सब फिलहाल आगे की बात है लेकिन जिस तरह से बेंगलुरु ने रसातल से ऊपर उठकर प्रदर्शन किया है वह वाकई काबिले-तारीफ है।

बेंगुलरु की शानदार सफलता का राज-

बेंगुलरु की शानदार सफलता का राज-

अपने पिछले पांच मैच में 4 जीत दर्ज करने के बाद कोहली ने टीम के प्रदर्शन में हुई तब्दीली से पर्दा उठाया है। कोहली ने कहा है, 'खराब शुरुआत के बाद टीम का मौहाल अच्छा नहीं था, उसके बाद हमने सभी मैचों का आनंद उठाने और दबाव ना लेने का फैसला लिया ताकि हम अपना-अपना बेहतर दे सकें।'

'हमने अपने पिछले 5 में से 4 मैचों में जीत दर्ज की है। ये 5 में से 5 भी हो सकता था। हम अपने खेल का आनंद उठाना चाहते हैं। आज की रात (24 अप्रैल) भी उसी का एक उदाहरण थी।'

Word Cup 2019: नंबर चार स्लॉट से धवन ने उठाया पर्दा, बताया कौन करेगा बल्लेबाजी

मिस्टर 360 डिग्री का जलवा बरकरार-

मिस्टर 360 डिग्री का जलवा बरकरार-

आपको बता दें कि आरसीबी ने इस मैच में पंजाब के किंग्स इलेवन को 17 रनों से हरा दिया। इस जीत पर कोहली ने कहा, 'डिविलियर्स और स्टोइनिस के बीच हुई साझेदारी ने हमारे लिए खेल को बदल दिया। एक स्टेज पर हमको लगा कि 175 रन भी ठीक होंगे लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने हमको 200 रनों के पार करा दिया। जिस तरह से वे खेले वह एक निर्णायक फैक्टर था।'

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 12:04 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+