For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 के अपने अंतिम लीग मैच में युजवेंद्र चहल ने खास रिकॉर्ड बनाकर ली विदाई

नई दिल्ली। ये बात सच है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगर अपने शुरुआती 6 मैच लगातार ना हारती तो इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम बन सकती थी। खासकर लीग मैचों के अंतिम चरण में इस टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह सराहनीय था। बेंगलुरु के बेहद उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बावजूद इस फ्रेंचाइजी में भारतीय टीम के दो दिग्गजों की उपस्थिति नकारी नहीं जा सकती है। विराट कोहली और युजवेंद्र चहल ने कई मैचों में अपनी क्लास दिखाई है।

बेंगलुरु ने जब इस सीजन में अपना अंतिम लीग मैच खेला तब भी चहल ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करते हुए केवल 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके साथ ही चहल ने इस सीजन को व्यक्तिगत तौर पर शानदार विदाई दी है। इस एक विकेट के साथ ही चहल आईपीएल में अपने 100 विकेट भी पूरे कर चुके हैं।

यह खबर भी पढ़िए- अफरीदी ने किया खुलासा- जिसको लड़की समझकर की महीनों बात, उसने ऐसे तोड़ा दिल

खास बात यह है कि चहल ने आईपीएल में सबसे तेजी से 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों में अपनी जगह बनाई है। चहल के नाम अब 83 आईपीएल मैचों में 100 विकेट हो चुके हैं। वे सबसे तेजी से विकेट का शतक जड़ने वाले गेंदबाजों में चौथे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा तेजी से विकेट लेने वालों में नंबर तीन पर अमित मिश्रा और आशीष नेहरा (83 मैच) हैं।

82 मैचों के साथ भुवनेश्वर कुमार नंबर दो पर विराजमान हैं जबकि केवल 70 मैचों में 100 विकेट निकालकर लसिथ मलिंगा नंबर एक स्थान पर विराजमान हैं। आपको बता दें कि मलिंगा ने आईपीएल में इस बार अपनी वापसी की है और शानदार गेंदबाजी करते हुए विश्व कप के लिए अपनी ताल ठोक दी है।

Story first published: Saturday, May 4, 2019, 22:48 [IST]
Other articles published on May 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+