IPL 2019: युवराज से लगातार तीन छक्के खाने के बाद चहल ने बयां की अपनी 'फीलिंग'
नई दिल्ली। आईपीएल के 12वें संस्करण में मुंबई की टीम के खिलाड़ी और भारतीय फैंस के हीरो युवराज सिंह ने एक बार फिर अपनी पुरानी चिर-परिचित झलक दिखाई है। 28 मार्च को आरसीबी के साथ हुए मैच में युवराज ने युजवेंद्र चहल के ओवर में जबरदस्त अंदाज दिखाते हुए पहली गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़ा। अगली गेंद पर भी यही नतीजा देखने को मिला तो फैंस और क्रिकेट पंडितों की बांछे खिल गई।

युवराज के एक के बाद एक छक्कों की गूंज-
इसके बाद चहल की तीसरी गेंद पर भी जबरदस्त छक्का लगा और अब तय हो गया कि युवी यहीं पर ही नहीं रूकने वाले हैं। स्टेडियम में युवी से चौतरफा एक ही मांग गूंजने लगी- हमको और छक्के चाहिए। और यही हुआ भी, चहल की चौथी गेंद को भी युवराज ने बेहतरीन स्ट्रेट शॉट लगाकर लगभग छह रनों के लिए पहुंचा दिया था लेकिन सामने बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज ने इस शॉट को एक जबरदस्त कैच में तब्दील कर युवराज और आरसीबी की उम्मीदों को झटका दे दिया। आउट होने से पहले युवराज इस ओवर में तीन छक्के जड़ चुके थे।

चहल का बन गया 'स्टूअर्ट ब्रॉड'-
मैच के बाद जब चहल से इस ओवर के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, 'जब उन्होंने (युवराज) तीन छक्के जड़े तो मुझे स्टूअर्ट ब्रॉड कै जैसा महसूस हो रहा था।' आपको बता दें कि युवराज ने 2007 में टी-20 विश्व के दौरान इंग्लिश गेंदबाज ब्रॉड के ओवर की सभी 6 गेंदों पर छक्के जड़े थे। उस मैच को कोई भी भारतीय क्रिकेट प्रेमी जल्दी से भूल नहीं सकता है। यही कारण है युवराज के हाथों पिटाई खाते ही चहल को बोर्ड आ गए।
IPL 2019 : मुंबई की जीत के बाद बुमराह के लिए जहीर खान ने कही बड़ी बात, देखें VIDEO

चहल ने वापसी करते हुए लिए 4 विकेट-
चहल ने कहा, 'आप जानते ही हैं वह लीजेंड हैं। मैदान छोटा था इसलिए मैंने उनको थोड़ा ऊपर गेंद किया। इससे उनको आउट करने का मौका बन सकता था। उन्होंने मेरी बेस्ट गेंदों को छक्के के लिए भेजा इसलिए बाद में मैंने उनको वाइडर गूगली गेंद दी।' आपको बता दें युवी ने आउट होने से पहले मैच में 12 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली थी। वहीं, चहल ने युवी की मार से उभरकर जबरदस्त वापसी की और चार विकेट चटकाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
