For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: जीत के बाद जीवा ने धोनी को 'किस' करके दी बधाई, वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी जितना मैदान के अंदर अपनी शानदार विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के लिए चर्चाओं में रहते हैं, उतने ही ज्यादा वे मैदान के बाहर अपने परिवार के प्रति उनके समर्पण को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। खासकर बेटी जीवा के साथ 'पापा' धोनी की कैमिस्ट्री उनको भारत की सबसे बेहतरीन पिता और बेटी की जोड़ियों में शामिल कर देती है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर जीवा वैसे भी अपने आप में एक सेलिब्रेटी है। ऐसे में जब चैन्नई सुपर किंग्स ने 10 मई को हुए दूसरे क्वालीफायर मैच में जीत हासिल की तो एक बार जीवा और महेंद्र सिंह धोनी के बीच सुंदर पल देखने को मिले जो वीडियो में कैद हो गए।

मैच के बाद जीवा ने दी 'पापा' को बधाई-

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात देकर फाइनल में स्थान बनाया। जीत के बाद चेन्नई की टीम का हर खिलाड़ी गदगद था और सुरेश रैना व धोनी ने जीत का जश्न अपनी बेटियों के साथ मिलकर मनाया। इस पूरे मैच के दौरान जीवा और सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया हर रन और विकेट पर चहकती हुईं दिखाई दी। जीवा और ग्रेसिया दोनों इस मौके पर साथ-साथ ही रही।

जीवा और ग्रेसिया ने की धोनी संग मस्ती-

जैसे ही चेन्नई ने मैच जीता तो जीवा और महेंद्र सिंह धोनी ने आपस में मस्तियां करते हुए कुछ पल बिताए। इस दौरान जीवा के साथ ग्रेसिया भी धोनी के पीछे लग गई और धोनी मजाक में उनसे दूर भागते हुए दिखाई दे रहे थे। बाद में धोनी जीवा के साथ बैठकर कुछ बाते करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान जीवा ने खुश होकर अपने पापा के गाल पर किस करके जीत की बधाई भी दी।

अरसे बाद नेट पर साथ नजर आए सचिन और कांबली तो तेंदुलकर ने खोला बड़ा राज, VIDEO

CSK की उम्र से धोनी को नहीं पड़ता कोई फर्क-

CSK की उम्र से धोनी को नहीं पड़ता कोई फर्क-

गौरतलब है कि लोग मैच से पहले दोनों टीमों के बीच उम्र के फर्क की काफी बातें कर रहे थे इस पर धोनी ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि बातचीत खेल के लिए अच्छी है। लेकिन ये हमको परेशान नहीं करती क्योंकि अंत में जो तथ्य है वही मायने रखते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया था जिसको फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

Story first published: Saturday, May 11, 2019, 19:15 [IST]
Other articles published on May 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+