नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 36वें मैच में फैन्स को आईपीएल इतिहास का सबसे रोमांचक मैच देखने को मिला। इस मैच में फैन्स को न सिर्फ दो टीमों के बीच जंग देखने को मिली बल्कि इस मैच में ऐसा कुछ हुआ जो आईपीएल के 13 सालों के इतिहास में कभी नहीं हुआ। रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में खेले गये दोनों मुकाबलों का फैसला सुपरओवर के जरिये हुआ। आईपीएल के 13 सालों में खेले गये अब तक के मैचों में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि एक दिन में खेले गये दोनों मैचों का फैसला सुपरओवर के जरिये हुआ।
रविवार को आईपीएल 13 का 35वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबुधाबी के मैदान पर खेला गया, जहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआऱ की टीम ने 163 रनों का स्कोर खड़ा किया।
और पढ़ें: KXIP vs MI: पोलार्ड-डिकॉक ने बचाई मुंबई की लाज, आखिरी 6 ओवर में बटोरे 74 रन
जिसका पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम ने भी 163 रन ही बनाये और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन ही बना पाई और फर्ग्यूसन के ओवर में दोनों विकेट गिर गये। जिसका पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली।
वहीं आईपीएल 13 के 36वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के मैच का फैसला भी सुपरओवर के जरिये हुआ। इतना ही नहीं पंजाब और हैदराबाद के बीच खेले गये मैच में कुछ ऐसा हुआ जो क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ। इस मैच का रिजल्ट एक नहीं बल्कि 2 सुपरओवर के बाद निकला।
मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 176 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने भी निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन बनाये। जिसके बाद मैच का पहला सुपरओवर खेला गया।
और पढ़ें: IPL 2020: सुपरमैन बने प्रियम गर्ग ने, केकेआर के खिलाफ लपके 2 शानदार कैच
बुमराह के ओवर में पंजाब की टीम ने 5 रन बनाये तो वहीं मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी और केएल राहुल की शानदार रन आउट के चलते मुंबई की टीम भी 5 रन ही बना सकी। इसके चलते सुपरओवर भी टाई हो गया। जब दोबारा सुपरओवर खेला गया तो मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 रन बनाये जिसका पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 4 गेंद में ही 15 रन बनाकर जीत लिया।