4 बातें जो आईपीएल के 13वें सीजन में फैन्स को दिखी पहली बार, सालों रहेंगी याद

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच यूएई में आयोजित किया गये इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन समाप्त हो गया है और मुंबई इंडियंस की टीम ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवी बार खिताब जीतने का काम किया। दर्शकों की गैर मौजूदगी में खेले गये इस टूर्नामेंट में इस सीजन कई अनोखी चीजें देखने को मिली। कोरोना काल में जिस टूर्नामेंट का आयोजन लगभग नामुमकिन नजर आ रहा था वह यूएई में 53 दिनों तक चला और न सिर्फ शानदार रहा बल्कि कई मामलों में ऐतिहासिक भी बना।

और पढ़ें: IPL 2020: 5 कंट्रोवर्सीज जिन्होंने लीग में बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

व्यूअरशिप के मामले में आईपीएल 2020 ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और दुनिया में सबसे ज्यादा देखी लीग बना। वहीं इस सीजन आईपीएल में कई ऐसे मौके आये जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुए तो वहीं कई ऐसे यादगार लम्हे आये जो फैन्स को लंबे समय तक याद रहेंगे। आइये आपको ऐसे ही उन 5 लम्हों के बारे में बताते हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: ब्रेट ली ने चुने अपने 2 पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने बनाया अपना फैन

यूएई पहुंचते ही सीएसके को हुआ कोरोना

यूएई पहुंचते ही सीएसके को हुआ कोरोना

आईपीएल के 13वें सीजन में अगर किसी टीम को सबसे खराब कहा जायेगा तो वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम होगी जिसके खेमे में सीजन की शुरुआत से पहले कोरोना बम फटा और दो खिलाड़ियों (ऋतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर) समेत 13 लोग इस संक्रमण का शिकार हो गये। नतीजन सीएसके की टीम को सभी टीमों के मुकाबले एक हफ्ते ज्यादा क्वारंटीन में रहना पड़ा। वहीं टीम में साथ आये सुरेश रैना भी अचानक ही भारत लौट आये और टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। इस सबको लेकर काफी विवाद देखने को मिला।

पहला सीजन जिसमें खेले गये 5 सुपरओवर

पहला सीजन जिसमें खेले गये 5 सुपरओवर

आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ जब फैन्स को सीजन के दूसरे ही मैच में सुपरओवर देखने को मिला। दुबई में खेले गये इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपरओवर में हराने का काम किया। पंजाब की टीम ने सुपरओवर में सिर्फ 2 रन बनाये जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से जीतने का कारनामा किया। इतना ही नहीं आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब एक सीजन के दौरान 5 बार सुपरओवर खेला गया।

राहुल तेवतिया ने मचाया धमाल, एक ओवर में 5 छक्के लगा पलटा मैच

राहुल तेवतिया ने मचाया धमाल, एक ओवर में 5 छक्के लगा पलटा मैच

आईपीएल 2020 में यूं तो कई रोमांचक मैच देखने को मिले अगर सबसे यादगार मैच की बात की जाये तो वह राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया मैच होगा, जहां पर राहुल तेवतिया ने अचानक मैच को रुख बदल दिया और राजस्थान को जीत दिलाई।

शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए राजस्थान की टीम ने राहुल तेवतिया को चौथे नंबर पर भेजा। राहुल तेवतिया इस मैच में पहली 18 गेंदों पर संघर्ष करते नजर आये और ऐसा लगा कि राजस्थान की हार का ठीकरा इसी खिलाड़ी के सिर पर फूटने वाला है। लेकिन अचानक ही राहुल ने गियर बदला और पहले शेल्डन कॉट्रेल के एक ही ओवर में 5 छक्के और फिर मोहम्मद शमी के ओवर में 2 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया। तेवतिया की इस पारी ने सभी को हैरान करने का काम किया।

क्रिकेट इतिहास में पहली बार फेंका गया डबल सुपरओवर

क्रिकेट इतिहास में पहली बार फेंका गया डबल सुपरओवर

फैन्स को इस आईपीएल में कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि इस लीग में ही नहीं बल्कि क्रिकेट इतिहास में पहली बार देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गये इस मैच में फैन्स को एक नहीं बल्कि दो सुपरओवर देखने को मिले।

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने भी 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्कोर टाई होने के बाद पहला सुपरओवर खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने 5 रन बनाकर फिर से स्कोर टाई कर दिया गया दूसरा सुपरओवर खिलाया गया। दूसरे सुपरओवर में मुंबई की टीम ने 12 रन बनाये जिसे पंजाब की टीम ने 15 रन बनाकर जीत लिया। इतना ही नहीं इसी दिन खेले गये एक और मैच का फैसला भी सुपरओवर से हुआ था। आईपीएल में यह पहली बार हुआ कि जब एक दिन में खेले गये दोनों मैचों का फैसला सुपरओवर में हुआ।

Story first published: Wednesday, November 11, 2020, 23:51 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+