For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दोनों ने उठाया एक-दूसरे की टी20 काबिलियत पर सवाल- आपस में उलझे आकाश चोपड़ा और जिमी नीशम

नई दिल्लीः किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने कुछ दिनों पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन का अपना तीसरा गेम गंवा दिया। इस नुकसान के बाद, आकाश चोपड़ा सहित क्रिकेट विशेषज्ञों ने टीम की रणनीति की आलोचना की और उन्होंने जिमी नीशम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह मैच विजेता नहीं है।

लेकिन प्रशंसकों को क्या चाहिए, वे इन बातों में अपने मसाले खोजते हैं ताकि उनको खबरों की एक चटपटी डिश तैयार मिल जाए और इस बार भी ऐसा ही हुआ है।

आकाश चोपड़ा ने नीशम को खिलाने पर किया था सवाल-

आकाश चोपड़ा ने नीशम को खिलाने पर किया था सवाल-

चोपड़ा ने जो सवाल उठाया था वह खबरों में आना तय था। आखिर एक खिलाड़ी की भूमिका पर पूरा सवाल खड़ा किया गया था। ऐसे में एक यूजर ने चोपड़ा के उठाए सवाल का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर करते हुए जिमी नीशम को इस पर टैग कर दिया।

IPL 2020 की 'नई खोज' के लिए यूसुफ ने दी इरफान को बधाई, गेंद और बल्ले दोनों से होनहार है खिलाड़ी

सोशल मीडिया पर चपलता के लिए प्रसिद्ध नीशम ने फिर वैसा ही रिप्लाई किया जिसकी उम्मीद थी।

आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए, नीशम ने शनिवार को चोपड़ा के टी 20 आंकड़ों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चोपड़ा खुद कोई मैच विजेता नहीं थे।

नीशम ने जवाब में आकाश चोपड़ा के ही आंकड़े निकाल दिए-

नीशम ने जवाब में आकाश चोपड़ा के ही आंकड़े निकाल दिए-

नीशम ने अब तक आईपीएल के चल रहे संस्करण में कुछ मैच खेले हैं और अभी तक कोई खास जोर नहीं लगा सके हैं। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ, उन्हें अपने चार ओवर के स्पेल में 52 रन पड़े। जब 192 का पीछा करने की बारी आई, तो कीवी ऑलराउंडर जल्दी आउट होकर टीम को मझधार में छोड़ चल दिए।

आलोचना का सामना करने के बाद, नीशम ने आकाश चोपड़ा के आंकड़ों को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बताया जो वास्तव में खुद अच्छे नहीं हैं। चोपड़ा ने अपने करियर में 21 टी 20 मैच खेले हैं जिसमें 91.25 के स्ट्राइक-रेट और 18.55 के औसत से 334 रन बनाए। जहां तक ​​आईपीएल का सवाल है, उन्होंने छह पारियों में 8.8 की औसत और 74.6 के स्ट्राइक-रेट से केवल 53 रन बनाए।

आकाश चोपड़ा ने फिर ये जवाब दिया-

आकाश चोपड़ा ने फिर ये जवाब दिया-

लेकिन यहीं से शब्दों का खेल शुरू हो गया। आकाश चोपड़ा जिमी नीशम के ट्वीट पर बहुत जल्दी प्रतिक्रिया में आ गए और उन्होंने यह कहते हुए जवाब दिया कि उनके खराब टी 20 रिकॉर्ड के कारण उन्हें अब किसी भी टीम में नहीं चुना गया। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें अब किसी और चीज के लिए भुगतान किया जा रहा है और यह भी कहा कि वह यह जानकर खुश हैं कि नीशम को उनकी राय से नहीं बल्कि उनके आंकड़े से ही दिक्कत होगी।

चोपड़ा का ट्वीट इस प्रकार पढ़ा जा सकता है-

"कुछ बातें सही करना चाहूंगा दोस्त। यही कारण है कि कोई मुझे कोई नहीं चुनता है। मुझे कुछ और करने के लिए भुगतान मिलता है। मुझे खुशी है कि आपको मेरे कमेंट के साथ नहीं लेकिन मेरे क्रिकेट आंकड़ों के साथ ही समस्या है। बाकी #IPL के लिए अच्छी तरह से खेलो, "ट्वीट पढ़ा।

बता दें कि जिमी नीशम सोशल मीडिया पर अपने मजाक के लिए जाने जाते हैं और उनके और आकाश चोपड़ा के बीच ये बातचीत हो सकता है कुछ समय के लिए और खिंच जाए। अब KXIP रविवार को ही अपना अगला गेम खेलेंगे। इसके अलावा, नीशम ने अपने खेले गए दो मैचों में इतना प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है तो शायद इस मैच को वे बैंच पर बैठकर देंखे।

Story first published: Saturday, October 3, 2020, 15:05 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+