IPL 2020: आकाश चोपड़ा ने बताया क्यों खिताब की दावेदार होने के बावजूद हार सकती है दिल्ली, कहां है कमी
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल में कोरोना वायरस के बीच टीमें अपनी कमर कस कर खिताब जीतने की रेस में शामिल होने वाली हैं। वहीं इस लीग के शुरु होने से पहले क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी और विशेषज्ञ भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं कि इस साल कौन सी टीम विजेता बन सकती है। इस दौरान पिछले साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यूएई में खिताब जीतने के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी इस बात से सहमत नजर आते हैं, हालांकि इस बीच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम की उस कमजोरी को बताया है जिसके चलते यह टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार होने के बावजूद खिताब को जीतने से दूर रह सकती है।
और पढ़ें: IPL 2020: गौतम गंभीर ने बताया क्या है धोनी और कोहली की कप्तानी में फर्क
अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का विश्लेषण करते हुए आकाश चोपड़ा ने बताया कि इस टीम में ज्यादा कमियां नहीं है लेकिन जो कमियां हैं वह उस पर भारी पड़ सकती हैं और एक बार फिर से यह टीम की खिताब की रेस में जीतने से चूक सकती है।
और पढ़ें: IPL 2020: इस कमजोरी के चलते खिताब गंवा सकती है मुंबई इंडियंस

दिल्ली की तेज गेंदबाजी कर सकती है परेशान
आकाश चोपड़ा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास इस साल मजबूत टॉप ऑर्डर के अलाव जबरदस्त मध्यक्रम और शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि टीम की तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आती है।
उन्होंने कहा,'दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मुझे साफतौर पर बहुत ज्यादा कमियां नजर नहीं आती है। हालांकि दिल्ली की टीम के पास पेस अटैक में थोड़े कम विकल्प मौजूद हैं लेकिन स्पिन विभाग उसकी भरपाई करने का दम रखता है। वहीं शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ियों की मौजूदगी से इस कमी को दूर किया जा सकता है।'

अय्यर-पंत को बदलना पड़ सकता है अपना बल्लेबाजी क्रम
वहीं आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को अपने पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है।
उन्होंने कहा, 'अगर मुझे चुनना हो, तो मैं कह सकता हूं कि बल्लेबाजों को उनके पसंदीदा बैटिंग ऑर्डर से हटाया जा सकता है, क्योंकि ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों ही टॉप 3 खेलना चाहते हैं, जो कि संभव नहीं है। अगर कोई कमी दिखती है, तो किसी को नंबर चार पर खेलना होगा।'

पंजाब के खिलाफ दिल्ली करेगी टूर्नामेंट का आगाज
गौरतलब है कि इस साल लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2020 का शेड्यूल 6 सितंबर को रिलीज कर दिया गया, जिसका आगाज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के मुकाबले से 19 सितंबर को खेला जायेगा। यह मैच अबु धाबी में खेला जायेगा, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग के दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शारजाह में 22 सितंबर को मैच खेलने उतरेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
