Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: इस कमजोरी के चलते खिताब गंवा सकती है मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल का आगाज इस शनिवार (19 सितंबर) चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम के बीच होना तय है। इस महामुकाबले के साथ ही दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग का आगाज होगा। जहां मुंबई इंडियंस की टीम अपने खिताब को बचाने के लिये उतरेगी तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश होगी कि वह अपना चौथा खिताब हासिल कर सके।रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम काफी मजबूत नजर आती है लेकिन एक पक्ष ऐसा भी है जिसकी कमी के चलते यह टीम अपना खिताब गंवा सकती है।

और पढ़ें: IPL 2020: आईपीएल में कॉमेंट्री से भी कटा संजय मांजरेकर का पत्ता, स्टार स्पोर्टस ने जारी की लिस्ट

लीग शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और टीम मेें अच्छे स्पिनरों की कमी इस बार काफी खलने वाली है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल का आयोजन यूएई में कराने का फैसला किया है जहां पर ज्यादातर पिचें स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल होते हैं।

और पढ़ें: हरभजन सिंह ने याद किया IPL 2008 का किस्सा, जब पहली बार कोहली ने जयसूर्या को जड़ा था छक्का

अबुधाबी में खेलने हैं 8 मैच, खलेगी स्पिनरों की कमी

अबुधाबी में खेलने हैं 8 मैच, खलेगी स्पिनरों की कमी

मुंबई इंडियंस की टीम को लीग के अपने ज्यादातर मैच (8 मैच) अबुधाबी की धीमी पिच पर खेलने है, जो कि स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में गेंदबाजों को यहां पर ताल-मेल बिठाने में मुश्किल हो सकती है और अच्छे स्पिन गेंदबाजों की कमी टीम को प्वाइंटस टेबल में फिसड्डी बना सकती है।

हालांकि मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी काफी मजबूत होगी जिसके दम पर ही उसे जीत की ओर बढ़ना होगा। टीम के लिये रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी ओपनिंग में मजबूत शुरुआत दे सकती है, वहीं रोहित शर्मा क्रिस लिन को भी ओपनिंग का मौका दे सकते हैं।

मध्यक्रम में मजबूत रहेगी मुंबई इंडियंस

मध्यक्रम में मजबूत रहेगी मुंबई इंडियंस

वहीं मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम की बात करें तो उसके पास सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या जैसे बल्लेबाज हैं जो कि टीम के मध्यक्रम बल्लेबाजी को काफी मजबूती प्रदान करते हैं। बाकी टीमों की बात करें तो इस मामले में मुंबई इंडियंस की टीम बाकियों के मुकाबले काफी मजबूत नजर आ रही है।

हालांकि टीम को अच्छे स्पिनरों की कमी महसूस हो सकती है। खिताब बचाने उतरी मुंबई इंडियंस के पास काम चलाऊ स्पिनर के रूप में क्रुणाल पांड्या के अलावा, शानदार गेंदबाजी करने वाले राहुल चाहर हैं, तो जयंत यादव के लिये घरेलू सत्र कुछ अच्छा नहीं बीता हैं ऐसे में उन्हें कितने मैच में मौका मिलता है यह देखने वाली बात होगी। वहीं कैरेबियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले कीरोन पोलार्ड भी इस बार मुंबई की टीम के लिये अपने 4 ओवर पूरे करते नजर आ सकते हैं।

तेज गेंदबाजी में है जबरदस्त धार

तेज गेंदबाजी में है जबरदस्त धार

कीरोन पोलार्ड ने हाल ही में समाप्त हुई सीपीएल में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था और मैन ऑफ द सीरीज बने थे। वहीं मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेनाघन, ट्रेंट बोल्ट और नाथन कुल्टर नाइल के रूप में जबरदस्त पेस अटैक है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिंसन के आने के बाद से टीम के लिये तेज गेंदबाजी में अतिरिक्त विकल्प मिल गया है। हालांकि फॉर्म से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह के लिये इस बार प्रदर्शन करने का दबाव अधिक होगा।

हाल ही में टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने एक इंटरव्यू के दौरान रोहित की कप्तानी पर भरोसा जताते हुए कहा था कि वह ऐसे कप्तान हैं जो टीम का समर्थन करते हुए विपक्षी टीम की कमजोरी पर हमला करना जानते हैं।

ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम

ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

Story first published: Monday, September 14, 2020, 21:21 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+