
जोश फिलिप में डिविलियर्स को दिखती है अपनी झलक
डिविलियर्स ने इस साल आरसीबी के लिये खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोशुआ फिलीप की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें उनके करियर के शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं। डिविलियर्स ने जोशुआ फिलीप की तारीफ करते हुए कहा कि बिग बैश लीग के दौरान इस खिलाड़ी ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उससे उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों की याद आती है।

20 लाख में आरसीबी ने फिलीप को किया है शामिल
गौरतलब है कि आरसीबी की टीम ने इस साल जोशुआ फिलिप को 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। फिलिप ने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि फिलिप अब तक ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना पाये हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में खेले गये अब तक 32 मैचों में उन्होंने 138.30 के स्ट्राइक रेट से 978 रन बनाने का काम किया है।

शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं फिलिप
आरसीबी की आधिकारिक एप पर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा,'मैं जोश से मिलने और उसके साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। उसमें और मुझमें काफी समानताये हैं। वह मुझे मेरे शुरुआती दिनोंं की याद दिलाता है और बिल्कुल वैसे ही खेलता है जैसे कि मैं खेला करता था।'
आपको बता दें कि आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले से शुरु होगा जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपना पहला मैच 22 सितंबर को खेलेगी।


Click it and Unblock the Notifications
