Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: यूएई से गांगुली ने शेयर की तस्वीरें, पाकिस्तानी खिलाड़ी की 'ब्लर' कर की बेइज्जती

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल का आगाज होने में बस दो दिन का समय बाकी है। इस बीच यूएई में लीग की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अबुधाबी से तैयारियों को लेकर पहली तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों समेत, बीसीसीआई और यूएई क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी भी नजर आ रहे हैं। सौरव गांगुली ने अपने सोशल मीडिया पर आईपीएल की तैयारियों की 3 तस्वीरें शेयर की है।

हालांकि इन तस्वीरों में तैयारियों से ज्यादा किसी और चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सौरव गांगुली की ओर से शेयर की गई इन तस्वीरों में उनके बैक ग्राउंड को ब्लर कर दिया गया है। दरअसल सौरव गांगुली की ओर से शेयर की इस तस्वीर में अधिकारियों के साथ बैकग्राउंड में लगा एक बड़ा सा पोस्टर भी आ रहा था, हालांकि बीसीसीआई ने इस हिस्से को ब्लर कर दिया है और फिर पोस्ट किया है।

और पढ़ें: नींद में ही चल बसा भारतीय क्रिकेट का पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, दुनिया को कहा अलविदा

गौरतलब है कि शारजाह स्टेडियम में लगे इस पोस्टर में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर लगी हुई है जिसे बीसीसीआई ने ब्लर करने के बाद शेयर किया है। इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने इस पोस्टर को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ियोंं को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बेइज्जती करार दिया है जबकि बीसीसीआई की ओर से उठाया गया यह कदम आईपीएल के दौरान किसी और चीज (जो कि आईपीएल से जुड़ी नहीं है) के प्रमोशन से बचने के लिये किया है।

और पढ़ें: पठानकोट हमले में शामिल गुनहगारों की गिरफ्तारी पर बोले सुरेश रैना, पंजाब पुलिस पर दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि सौरव गांगुली ने इस तस्‍वीरों को शेयर करते हुए जानकारी दी कि यह तस्वीरें मशहूर स्टेडियम शारजाह की हैं, जहां पर आईपीएल के कुछ मैचों का आयोजन होना है। आईपीएल का आगाज शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले से होगा, जिसका आयोजन अबुधाबी, शारजाह और दुबई के स्टेडियम में किया जा रहा है। इस लीग का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जायेगा, जिसके स्थान की घोषणा बाद में की जायेगी।

Story first published: Wednesday, September 16, 2020, 19:37 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+