IPL 2020: शानदार मौके के चलते इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है सनराइजर्स हैदराबाद
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद हमेशा से आईपीएल में निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीम रही है, जो अक्सर प्ले-ऑफ में प्रवेश करती है और उनके पास खिताब जीतने का भी अनुभव है। वास्तव में, हैदराबाद की टीम ने दो खिताब जीते थे, एक अपने अब के अवतार में और दूसरा डेक्कन चार्जर्स के रूप में। उन्होंने लंबे समय तक कोच टॉम मूडी के साथ अभ्यास करते हुए आईपीएल खेला है और अब एक नए कोचिंग स्टाफ के तहत सनराइजर्स हैदराबाद अपने गौरवशाली दिन लौटाने के लिए उत्सुक होंगे।

1. हैदराबाद के पास कितना पैसा?
हैदराबाद नीलामी में कुछ अच्छी खरीद की ओर देख रहे हैं जिसके दम पर उनके पास एक मजूबत टीम बन सके। ऐसे में देखते हैं ये टीम किन खिलाड़ियों को खरीद सकती है। अगर उपलब्ध पर्स की बात करें तो उनके पास अपने पर्स में 17 करोड़ रुपये बचे हैं, जो नीलामी के कमरे में कुछ स्मार्ट मोलभाव करने के लिए पर्याप्त मालूम देते हैं। वे कुछ ऐसे खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए उत्सुक होंगे जो उनकी टीम में बढ़िया संतुलन दे सकें।
IND vs BAN: 5 बड़े कारण जिनके चलते आपको पिंक बॉल टेस्ट जरूर देखना चाहिए

2. कितने स्लॉट भरने हैं ?
सनराइजर्स के पास दो विदेशियों सहित भरने के लिए 7 स्लॉट हैं। 17 करोड़ रुपये उनके लिए एक अच्छी खासी रकम होगी जो उन खरीदों के लिए पर्याप्त दिखाई देती है। इस टीम के पास सोच-विचारकर स्लॉट और पैसा में एक अच्छा संतुलित फैसला लेने का मौका है।

3. नीलामी रणनीति, इन खिलाड़ियों की हो सकती है खरीद-
सनराइजर्स ने यूसुफ पठान और मार्टिन गुप्टिल के अलावा कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। ऐसे में वे डेविड वार्नर, मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो आदि जैसे फ्रंटलाइन खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए नीलामी से एक ठोस बैक-अप सलामी बल्लेबाज और मध्य क्रम के बल्लेबाज को पाने के लिए उत्सुक होंगे। बैक-अप ओपनर के रूप में, रॉबिन उथप्पा और क्रिस लिन में उनके पास दो विकल्प हैं। वे मध्य क्रम के बल्लेबाज स्लॉट के लिए घरेलू ब्वॉय हनुमा विहारी पर भी विचार कर सकते हैं। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस, राहुल त्रिपाठी आदि को भी टीम प्रबंधन द्वारा विचारा जा सकता है।
IND vs BAN: गुलाबी रोशनी से सजा ईडन गार्डन्स, जानिए खास मैदान की बड़ी उपलब्धियां

4. क्या विजयी मार्ग पर लौटेगी टीम?
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2019 में टीम का नेतृत्व किया और आईपीएल 2020 में आप डेविड वार्नर को वापसी करते हुए देख सकते हैं। फिर उनके पास राशिद खान और मोहम्मद नबी की उत्कृष्ट अफगान जोड़ी है जो टी 20 प्रारूप में शानदार हो सकते हैं। सवाल ये है कि क्या वे जीत के रास्ते पर लौट सकते हैं? इसका जवाब इस सीजन में ढूंढना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
