IPL से भी संन्यास ले रहे हैं धोनी? जर्सी भेट करने के बाद फैंस में फैली उत्सुकता
नई दिल्लीः एक जीत धोनी को पहले से ज्यादा महान बना देती है, फिर एक हार से कोई फर्क नहीं पड़ता। कई बार जीत कम और हार ज्यादा होती है लेकिन तब भी धोनी की शख्सियत आलोचना से बच निकलती है। इस बार हो ये रहा है कि धोनी को बचाने वाली जीत की लड़ी आई ही नहीं और केएल राहुल की तरह उन्होंने वो बल्लेबाजी भी नहीं करी कि टीम की हार से मैदानी व्यक्तित्व बदनाम ना हो।

IPL 2020: सवाल ज्यादा, जवाब कम
कई हार और कई बल्लेबाजी विफलता ने धोनी की आलोचना को चरम पर मुखर कर दिया। ये मुखरता तब है जब बीते 15 अगस्त को संन्यास लेकर एक भावनात्मक लहर पूर्व कप्तान के पक्ष में बह चली।
IPL 2020: KKR के सामने DC की बड़ी चुनौती, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड
लेकिन आईपीएल एक ऐसा आईना लेकर आया जिसमें अब अपना अक्ष देखे बिना धोनी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। चेन्नई एक के बाद एक मैच हारती गई और अब कप्तान कह रहा है कि वह इससे बचकर भाग नहीं सकता और धोनी आगे के मैच में भी मौजूद रहेंगे भले ही कुछ सीनियर खिलाड़ियों की जगह पर युवाओं को खिलाने का सिलसिला चल पड़े लेकिन कप्तान अभी मौजूद रहेगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद लीग क्रिकेट भी बना दुविधा-
सवाल यह है कि कप्तान कब तक मौजूद रहेगा? धोनी पहले ही अपने अंदर इंटरनेशनल क्रिकेट को खत्म देख चुके हैं और कुछ समय के लिए आईपीएल में खेलना चाहते हैं लेकिन दिक्कत यह है कि यहां भी तो प्रतियोगिता निर्मम है। धोनी को इस मोर्चे पर विराट कोहली ने बेहतर मात दी है जो ना केवल कप्तानी के स्तर पर बीस साबित हुए बल्कि पहली बार अपनी टीम को खिताब दिलाने के लिए आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। वो भले ही खिताब ना दिला पाएं, यह दूसरी बात होगी।

फैंस ने लगा लिए हैं IPL से भी संन्यास लेने के कयास-
फिलहाल धोनी की पहले ही रहस्य से भरपूर इमेज और भी कयासों के बीच गहरी हो गई है क्योंकि सोशल मीडिया पर धोनी से जुड़ी हर किसी बात का मतलब धोनी के आईपीएल से भी संन्यास से जोड़कर देखा जाने लगा है।
धोनी ने हाल में ही अपनी जर्सी कुछ खिलाड़ियों को भेट की है जिसके बाद फैंस में कौतुहल है कि माही भाई शायद इस लीग को भी विदाई देने का मूड बना चुके हैं। इस सप्ताह के शुरुआत में इंग्लैंड के जोस बटलर धोनी की जर्सी को बतौर भेट दर्शाते हुए सोशल मीडिया पर काफी खुश दिख रहे थे।
|
प्रतिक्रियाएं यहां पर देख सकते हैं-
पांड्या बंधुओं ने भी धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी नंबर 7 के साथ फोटो खिंचवाए।
आप नीचे देख सकते हैं कि सोशल मीडिया ने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी जो हमने ज्यों की त्यों यहां रख दी है-
Dhoni Bhai giving away his jerseys to everyone this season. Probably the last time we are going to see him on the field 🤔 https://t.co/Xnwk0EN6pg
— Santhosh Lakshmanan (@iamhappian) October 24, 2020
Dhoni Gives Away His “No. 7” Jersey; Hardik, Krunal, SKY Vie For It https://t.co/p8sCVYTp9M
— Freeikigai (@harsh_saxen) October 24, 2020
Ila every match ki antha dhoni jersey tho photo pedtunte.. edho teda kottestondi... #RetirementPlanning 🤔 https://t.co/IB7wFNmp4C
— dilettante (@sreedhar_sv) October 23, 2020
CSK is continually loosing matches. But opponent players exchanging jerseys with Dhoni.
— S O M E N A T H (@somenathpaul_) October 23, 2020
Jersey of Dhoni: pic.twitter.com/kehP20Qk6y
I can see many players getting Autographed jerseys from #Dhoni this year. Is this his last year? #MSDhoni #CSKvsMI #Pandyas pic.twitter.com/IyDiwHG1V9
— Daniels (@i_johndaniel_) October 23, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
