IPL 2020: युवराज सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने एरॉन फिंच
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के लिये गुरुवार को हुई खिलाड़ियों की नीलमी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज एरॉन फिंच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने खरीदकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को और मजबूत कर लिया है। साल 2010 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले एरॉन फिंच को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
1 करोड़ बेस प्राइस वाले एरॉन फिंच के लिये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस लीग में 8वीं टीम बन गई है जिसके साथ वह खेलते नजर आयेंगे।
और पढ़ें: IPL 2020: करोड़ों में बिके इन खिलाड़ियों को शायद ही मिले खेलने का मौका, जानें क्या है कारण

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जायेंगे एरॉन फिंच
एरॉन फिंच ने आईपीएल के इतिहास में अलग-अलग टीमों से खेलने वाले खिलाड़ियों के मामले में भारत के युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। अगले सीजन में एरॉन फिंच जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ड्रेस में मैदान पर उतरेंगे वैसे ही वह आईपीएल के इतिहास में 8 अलग टीमों से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जायेंगे।

आईपीएल में कुछ इस तरह रहा है फिंच का सफर
एरॉन फिंच ने 2010 के अपने डेब्यू सीजन में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनी थी जबकि 2018 में हुए आखिरी सीजन में वह किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में नजर आये थे। डेब्यू के बाद अगले 2 साल फिंच दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेल फिर 2013 में उन्हें पुणे वॉरियर्स की टीम ने खरीदा। 2014 में सनराईजर्स हैदराबाद, 2015 में मुंबई इंडियंस और 2016 में गुजरात लॉयन्स की ओर से खेले। 2017 से 2019 तक वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेल लेकिन 2020 में उन्हें आरसीबी की टीम ने खरीद लिया है।
आईपीएल के इतिहास में एरॉन फिंच ने अब तक 75 मैचों में शिरकत की है जिसकी 73 पारियों में 1737 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक लगाये हैं। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 88 रन रहा है।

युवराज सिंह-पार्थिव पटेल को छोड़ा पीछे
अलग-अलग टीमों से खेलने के मामले में एरॉन फिंच के बाद भारत के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल 6-6 टीमों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
आईपीएल के इतिहास में जहां युवराज सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस, आरसीबी, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेला है वहीं पार्थिव पटेल ने भी चेन्नई सुपर किंग्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
