
आईपीएल 2020 का आधिकारिक शेड्यूल-
यह प्रतियोगिता 57 दिन तक चलेगी और पहली बार सीजन में केवल 6 मैच दोपहर को होंगे। हालांकि आईपीएल 2020 का सीजन एक सप्ताह अधिक तक चलेगा जबकि डबल हेडर मैच सिर्फ 6 दिन खेले जायेंगे। इस बार के सारे डबल हेडर मैच सिर्फ रविवार को ही खेले जायेंगे। 29 मार्च से शुरु होने वाली इस प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा।
मोटर एक्सीडेंट में पलटी 6 फुट 6 इंच लंबे कैरेबियाई तेज गेंदबाज की कार

29 मार्च से शुरु होने-
दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपना अभियान 30 मार्च में शाम के दौरान करेंगी जब दिल्ली में यह मुकाबला खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी की टीम बेंगलुरु में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले से शुरुआत करेगी। यह मैच 31 मार्च को खेला जाएगा।

24 मई को होगा फाइनल मुकाबला-
वहीं सनराईजर्स हैदराबाद की टीम का अभियान गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरु होगा और यह मैच शाम 1 अप्रैल को हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को होगा जो चेन्नई सुपर किंग्स के उसी के मैदान पर खिलाफ होगा।

ये है अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों का उस समय का प्रोग्राम-
मजेदार बात यह है कि इस बार आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा से तीन दिन पहले ही आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने शेड्यूल की घोषणा कर दी थी। सनराइजर्स की टीम ने सबसे पहले अपना शेड्यूल घोषित किया था।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का समापन 29 मार्च को ही होगा और दोनों बोर्डों ने पुष्टि की है कि उनके खिलाड़ी उसके बाद ही उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड के फाइनल में खेलेंगे, जो देश का प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट है, जो 31 मार्च को समाप्त होगा।
जूनियर द्रविड़ ने फिर किया कमाल, 2 महीने के अंदर ठोकी दूसरी डबल सेंचुरी

लीग चरण 17 मई तक चलेगा-
उनके अलावा, इंग्लैंड के खिलाड़ी श्रीलंका में होंगे जब आईपीएल शुरू होगा और वहां उनका आखिरी टेस्ट होगा वह दौरा 31 मार्च को समाप्त हो रहा है।
हालांकि, बीसीसीआई ने इस बात का ध्यान रखा है कि टीमें अपने बड़े खिलाड़ियों को मिस नहीं करें क्योंकि SRH और RR जैसी टीमें क्रमशः 1 और 2 अप्रैल को अपना अभियान शुरू करेगी। लीग चरण 17 मई तक चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
