For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जूनियर द्रविड़ ने फिर किया कमाल, 2 महीने के अंदर ठोकी दूसरी डबल सेंचुरी

नई दिल्ली: महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने अपने पिता के नक्शेकदम पर आगे बढ़ने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। जूनियर क्रिकेट में अपने बल्ले से प्रदर्शन करके वे से तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जूनियर द्रविड़ जिस तरह से उम्र के इस स्तर पर क्रिकेट में रन बना रहे हैं, यह एक बड़ी संभावना की तरह लग रहा है कि वह अपने प्रसिद्ध पिता की राह पर हैं।

समित, सिर्फ 14 साल के है और उन्होंने दो महीने से कम समय में अपना दूसरा दोहरा शतक जमाया है।

समित ने फिर ठोकी डबल सेंचुरी

समित ने फिर ठोकी डबल सेंचुरी

उन्होंने अंडर -14 इंटर-जोनल टूर्नामेंट में वाइस प्रेसिडेंट इलेवन के लिए खेलते हुए धारवाड़ जोन के खिलाफ दिसंबर में एक शानदार डबल सेंचुरी बनाई थी। उनकी 201 रन की पारी 256 गेंदों पर समाप्त हुई और 22 चौकों के साथ खेली गई।

उनका नवीनतम दोहरा शतक बीटीआर शील्ड अंडर -14 ग्रुप I, डिवीजन II में माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल के लिए आया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टी20 टीम घोषित, डिविलियर्स का नाम गायब

267 रनों से जीत गई टीम-

267 रनों से जीत गई टीम-

इस युवा बल्लेबाज ने 33 चौकों की सहायता से 204 रनों की पारी खेली। समित की इस पारी के बदौलत माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल ने 3 विकेट पर 377 रनों का बड़ा स्कोर हासिल कर लिया। समित ने उसके बाद गेंद से भी प्रभावित करते हुए 2 विकेट लिए। उनके आलराउंड प्रयास के दम पर माल्या अदिति स्कूल ने श्री कुमारन को केवल 110 रनों पर आउट करके मुकाबला 267 रनों से जीत लिया।

रिटायरमेंट के बाद भी द्रविड़ का योगदान जारी-

रिटायरमेंट के बाद भी द्रविड़ का योगदान जारी-

जबकि अधिकांश क्रिकेटर्स रिटायरमेंट के बाद अपने समय का आनंद लेते हैं, राहुल द्रविड़ एक बड़ा अपवाद बन गए हैं। आराम करने या अपनी सेवानिवृत्ति का आनंद लेने के बजाय, पूर्व भारतीय कप्तान खेल में अपना अनुभव वापस देने का फैसला किया। रिटायर होने के तुरंत बाद उन्होंने कोचिंग देनी शुरू कर दी। द्रविड़ को 2015 में भारत ए और यू 19 टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था।

इंस्टाग्राम पर भी विराट कोहली बने 'किंग', ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय

बतौर कोच द्रविड़ की उपलब्धियां-

बतौर कोच द्रविड़ की उपलब्धियां-

उनके तहत, भारत ने U19 2016 में ICC U19 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। BCCI ने 2018 में उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया और द्रविड़ ने इस फैसले को पूरी तरह से सही ठहराया। 2019 में उन्होंने भारत को अंडर19 विश्व कप विजय तक पहुंचाने में मार्गदर्शन किया। अपने अनुबंध के अंत के बाद, द्रविड़ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक (क्रिकेट) के रूप में पदभार संभाला हुआ है।

BCCI की टीमों को कोचिंग देने के अलावा, द्रविड़ 2016 और 2017 में मेंटर के रूप में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल) से भी जुड़े थे। उन्हें पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, और अन्य जैसे युवा बल्लेबाजों के उभार का श्रेय भी दिया जाता रहा है।

Story first published: Tuesday, February 18, 2020, 12:16 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+