For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK की टीम को BCCI ने दिया बड़ा झटका, 20 अगस्त से पहले नहीं जा सकते UAE

नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से बीसीसीआई को यूएई में आईपीएल 2020 के आयोजन की इजाजत मिलने के बाद से ही फ्रैंचाइजियों ने जाने की तैयारी कर ली है। रविवार को हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को तैयार किया है जिसके अनुसार आईपीएल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिये तैयार किया है। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के खेमे से कप्तान एमएस धोनी के कोरोना टेस्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

और पढ़ें: ENG vs IRE: बेयरस्टो को गाली देने के चलते मुश्किल में फंसे जॉश लिटिल, ICC ने की सख्त कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपरकिंग्स के एक अधिकारी ने बताया है कि उनकी टीम के कप्तान एम एस धोनी और बाकी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कब और कहां पर कराया जाएगा।

और पढ़ें: 'गलती से चुन लिया बल्लेबाजी कोच', यूनिस खान पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान

जानें कब और कहां होगा धोनी का कोरोना टेस्ट

जानें कब और कहां होगा धोनी का कोरोना टेस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएसके के एक अधिकारी से जब पूछा गया कि उनके खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कैसे और कब कराया जायेगा और उनके खिलाड़ी यूएई कैसे आयेंगे तो इस पर अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सीएसके की टीम पहले खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट करायेगी और उसके बाद ही खिलाड़ी चेन्नई आयेंगे।

चेन्नई आने के 48 घंटे के अंदर टीम यूएई के लिए उड़ान भरेगी। ताजा खबरों के मुताबिक कोई भी आईपीएल टीम 20 अगस्त से पहले यूएई नहीं जा सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि चेन्नई की टीम के खिलाड़ियों का टेस्ट 18 या 19 अगस्त को हो सकता है।

20 सितंबर से पहले नहीं जायेगी धोनी की टीम

20 सितंबर से पहले नहीं जायेगी धोनी की टीम

चेन्नई सुपरकिंग्स के अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सरकार से इजाजत मिने के बाद ही टीम के खिलाड़ियों की वीजा प्रक्रिया शुरु कर दी जायेगी। उनके अनुसार सीएसके के अधिकारी लगातार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल संपर्क में है और गुरुवार तक टूर्नामेंट की एसओपी रिलीज की जा सकती है।

चेन्नई सुपरकिंग्स सबसे पहले यूएई पहुंचने की कोशिश में है। चेन्नई की टीम जल्द से जल्द यूएई जाना चाह रही थी लेकिन बीसीसीआई ने 20 सितंबर तक किसी भी टीम को यूएई ना जाने का आदेश दिया है।

UAE में जल्दी ट्रेनिंग कैम्प शुरु करना चाहती है CSK

UAE में जल्दी ट्रेनिंग कैम्प शुरु करना चाहती है CSK

आपको बता दें कि पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भारत में ही कैम्प लगा सकती है लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है।

चेन्नई की टीम में धोनी, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, अंबाति रायडू जैसे कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं और वो आईपीएल में ही ज्यादातर क्रिकेट खेलते हैं। यही वजह है कि चेन्नई की टीम सबसे पहले अपना क्रिकेट कैंप शुरू करना चाह रही है।

Story first published: Wednesday, August 5, 2020, 21:23 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+