For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को बुलाने को लेकर BCCI ने तैयार किया प्लान

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा होने के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने आईपीएल में खिलाड़ियों के शामिल होने को लेकर इंकार कर दिया था, जिसके बाद आरसीबी समेत कई टीमों के फैन्स को बुरा लगा। आईपीएल में साउथ अफ्रीका से शामिल होने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर), पेसर कागिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स), फाफ डु प्लेसिस (चेन्नई सपुर किंग्स), विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (मुंबई इंडियंस) वो खिलाड़ी हैं जो कि इस लीग में शामिल होने वाले बड़े नाम हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है और फैन्स को खुशखबरी दी है।

आईपीएल में शामिल होने वाली फ्रैंचाइजी टीमों ने यूएई में होने वाली लीग के लिये दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को शामिल करने के लिये साउथ अफ्रीका से सीधे यूएई चार्टड विमान में लाने को तैयार हैं।

और पढ़ें: Cricket History: जब एक खिलाड़ी के सामने पूरी टीम ने टेके घुटने, चटकाये थे 19 विकेट

रिपोर्ट के अनुसार एक फ्रैंचाइजी अधिकारी ने इस पर बताते हुए कहा कि यह वो विचार है जिस पर गैर-आधिकारिक रूप से चर्चा की गई है और अंतिम फैसला रविवार को होने वाली आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद ही लिया जाएगा। इसके बाद ही फ्रैंचाइजियों को 13वें एडिशन की आगे की रणनीति के बारे में पता चलेगा।

अधिकारी ने कहा, 'हम जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फंसे हुऐ हैं और हम रविवार को होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद हम उन पर फैसला लेंगे। आधिकारिक तौर पर हमारी चर्चा नहीं हुई है और यह एक या दो फ्रैंचाइजी तक ही सीमित नहीं है। लगभग सभी फ्रैंचाइजियों के शीर्ष खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका से हैं और उनको चार्टड विमान से यूएई ले जाना हमारे लिए सही रहेगा। इसे लेकर जो भी खर्चा आएगा फ्रैंचाइजियां आपस में बांटेंगी। रविवार को होने वाली बैठक के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।'

और पढ़ें: महज 29 साल में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, पिता के नाम है 931 विकेट

इस पर सहमति देते हुए एक अन्य फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि हर टीम अपने खिलाड़ी के लिए अलग विमान भेजे इससे बेहतर है कि सभी मिलकर एक विमान भेज दें और खिलाड़ियों को यूएई बुला लें।

अधिकारी ने कहा, 'हम क्यों एक खिलाड़ी के लिए एक विमान भेजें और दूसरी फ्रैंचाइजी अपने खिलाड़ी के लिए अलग विमान भेजें? इस समय जब यातायात पाबंदियां हैं, हर कोई सावधानी से आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए यह सही रहेगा कि हम एक साथ मिलकर एक विमान करें।'

वहीं बीसीसीआई भी अपनी एक टीम आईपीएल से पहले यूएई भेजेगी ताकि वह देश में इंतजाम को देख सके क्योंकि टीमें मुख्य तौर पर अबु धाबी और दुबई में ही रुकना चाहती हैं।

अधिकारी ने कहा, 'कोई भी शारजाह में रुकने को लेकर राजी नहीं है। अबु धाबी और दुबई में तकरीबन 15 अंतरराष्ट्रीय चेन के होटल हैं और हम वहीं रुकने के बारे में सोच रहे हैं। हमसे कहा गया है कि बीसीसीआई हमारे यूएई जाने से पहले वहां टीम भेज रही है। अभी कुछ नहीं पता कि चीजें कैसे होंगी क्योंकि अभी तक विमान सेवा शुरू नहीं हुई है और चार्टड विमान का ही विकल्प दिख रहा है। यह समस्या नहीं है क्योंकि बीते वर्षों से ऐसा होता आया है कि अगर आईपीएल के रास्ते में कुछ परेशानी आती है तो बीसीसीआई रणनीति को सटीक तरह से लागू करती है और यह सुनिश्चित करती है कि टूर्नामेंट बिना किसी परेशानी के खेला जाए।'

Story first published: Sunday, August 2, 2020, 15:38 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+