For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: SRH के लिये बुरी खबर, आईपीएल से बाहर हुए मिशेल मार्श, इस खिलाड़ी को मिली जगह

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग को शुरु हुए अभी 4 ही दिन हुए हैं और अभी से खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी हो गया है। आईपीएल के दूसरे मैच में अश्विन को चोटिल होकर पूरे मैच के लिये बाहर बैठना पड़ा था तो वहीं तीसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये राशिल खान और मिशेल मार्श को चोट लगी थी। हालांकि गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए मिशेल मार्श ने चोट की परवाह न करते हुए टीम के लिये दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये उतरने का दम दिखाया था।

और पढ़ें: RCB vs SRH: 3 साल बाद बैंगलोर को मिली ओपनिंग मैच में जीत, हैदराबाद को 10 रनों से हराया

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की चोट को लेकर अपडेट दी है। जहां राशिद खान अब बेहतर हैं और टीम के लिये मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श के रूप में टीम को बुरी खबर मिली है।

और पढ़ें: RCB vs SRH: कोहली को बोल्ड कर खास क्लब में शामिल हुये नटराजन

पूरे सीजन के लिये बाहर हुए मिशेल मार्श

पूरे सीजन के लिये बाहर हुए मिशेल मार्श

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बुधवार को अपने इस हरफनमौला खिलाड़ी की चोट पर अपडेट देते हुए साफ किया कि सोमवार को खेले गये मैच में हुई एंकल इंजरी गंभीर है, जिसके चलते वह इस पूरे सीजन से बाहर हो गये हैं। मिशेल मार्श का टीम से बाहर होना फ्रैंचाइजी के लिये किसी झटके से कम नहीं है।

मार्श को यह चोट सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंर्ज बैंगलोर के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान लगी थी। वह आरसीबी की पारी के पांचवें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे तभी बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल से हुई भिड़ंत के चलते उनका टखना मुड़ गया और उनकी एड़ी में चोट लग गई। वह दर्द से कराह रहे थे और लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर गये।

जेसन होल्डर को मिली जगह, करेंगे रिप्लेस

जेसन होल्डर को मिली जगह, करेंगे रिप्लेस

वहीं सनराईजर्स की टीम ने इस हरफनमौला खिलाड़ी की जगह टीम में कैरिबियाई टीम के कप्तान जेसन होल्डर को शामिल किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया,'चोट के चलते मिशेल मार्श आईपीएल से बाहर हो गये हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ड्रीम 11 आईपीएल 2020 में उनकी जगह जेसन होल्डर खेलेंगे।'

पहले भी चोट के चलते बाहर हुए हैं मार्श

पहले भी चोट के चलते बाहर हुए हैं मार्श

मार्श के बाहर जाने के बाद विजय शंकर ने उनके ओवर की बाकी दो गेंद पूरी की और 10 रन दिये। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब वह चोट की वजह से मैच नहीं खेल पाये हों, इससे पहले भी वह कई बार अपनी चोटों के चलते आईपीएल के कई टूर्नामेंट नहीं खेल पाये हैं।

आपको बता दें कि पिछले मैच में आरसीबी के हाथों मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी, यह मैच शनिवार को अबुधाबी के मैदान पर खेला जायेगा। हालांकि यह देखना रोमांचक होगा कि हैदराबाद की टीम मिशेल मार्श की जगह किस खिलाड़ी को अपनी प्लेइंग 11 में जगह देती है। इस फेहरिस्त में मोहम्मद नबी का नाम सबसे आगे है।

Story first published: Wednesday, September 23, 2020, 17:06 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+