For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs SRH: 3 साल बाद बैंगलोर को मिली ओपनिंग मैच में जीत, हैदराबाद को 10 रनों से हराया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को टूर्नामेंट का तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 163 रन बनाये और हैदराबाद की टीम के सामने 164 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद आखिर में लड़खड़ा गई और 153 रनों पर ऑल आउट होकर पहले मैच में 11 रनों से हार गई।

आरसीबी की टीम ने तीन सीजन के बाद पहली बार अपने ओपनिंग मैच में जीत हासिल करके आईपीएल के अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड्डीकल (56), एरॉन फिंच (29) और एबी डिविलियर्स (50) के दम पर टीम के लिये सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया और हैदराबाद के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा।

और पढ़ें: RCB vs SRH: मार्श का ओवर पूरा करने पहुंचे विजय शंकर हुए ट्रोल, पहली गेंद पर दिये 10 रन

वहीं हैदराबाद की टीम ने रनों का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की और डेविड वॉर्नर के रन आउट होने के बाद टीम को जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे ने संभाला और 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 121 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हालांकि आरसीबी के लिये लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मैच को पलटने का काम किया और दो गेंद में लगातार 2 विकेट हासिल कर पहले बेयरस्टो और फिर विजय शंकर को वापस भेज दिया।

और पढ़ें: RCB vs SRH: देवदत्त पाड्डिकल ने डेब्यू मैच में ठोंका अर्धशतक, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

वहीं इसके बाद शिवम दुबे की गेंद पर प्रियम गर्ग क्रिएटिव शॉट खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गये और वापस पवेलियन लौटे। वहीं अगले ओवर में अभिषेक शर्मा और राशिद खान के बीच मैदान पर रन लेते आपस में टक्कर हो गई जिसके चलते राशिद खान जमीन पर गिर पड़े तो अभिषेक शर्मा रन आउट हो गये।

वहीं 18वां ओवर करने आये नवदीप सैनी ने पहले भुवनेश्वर कुमार और फिर राशिद खान को आउट करके हैदराबाद की टीम की जीत की उम्मीदेंं खत्म कर दी। वहीं शिवम दुबे ने मिशेल मार्श को आउट कर दिया। आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीतने के लिये 18 रन की दरकार थी। जिसका पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम ही 153 रन ही बना सकी और आरसीबी की टीम ने 11 रनों से जीत हासिल की।

Story first published: Monday, September 21, 2020, 23:44 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+