बड़ी खबर: सुरेश रैना को लगा बड़ा झटका, चाहकर भी IPL 2020 में नहीं कर सकेंगे वापसी
नई दिल्ली। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज और चेन्नई सुपरकिंग्स के उपकप्तान सुरेश रैना ने यूएई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस सीजन न खेलने का फैसला करते हुए भारत लौटने का फैसला किया था और वापस भी आ गये थे। उनके अचानक आईपीएल 2020 को छोड़ने के फैसले ने सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स को बल्कि उनके फैन्स को भी बुरी तरह हैरान कर दिया था। हालांकि उनके वापस लौटने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन खुद रैना ने सामने आकर इसे पारिवारिक कारण बताया था।
और पढ़ें: ENG vs AUS: फिंच के खिलाफ इंग्लैंड ने लिया क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू, जमकर हुए ट्रोल
वहीं सुरेश रैना के अचानक लौटने से फ्रैंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन नाखुश थे और उन्होंने इसको लेकर उन्हें दो टूक बातें भी कही, जिसमें उनके वापस लौटने के पीछे होटल के कमरे से नाराज बताया गया था। वहीं बाद में सुरेश रैना ने एक इंटरव्यू में बाद करते हुए श्रीनिवासन को पिता समान बताते हुए आईपीएल में वापसी को लेकर संकेत दिये थे, जिस पर श्रीनिवासन ने यह फैसला कप्तान और टीम मैनेजमेंट पर छोड़ा था। हालांकि हालिया रिपोर्ट के अनुसार सुरेश रैना के लिये बुरी खबर आई है, जिसके अनुसार अगर वह वापसी भी करना चाहेंगे तो भी वह इस सीजन आईपीएल में नहीं जुड़ सकते हैं।
और पढ़ें: ENG vs AUS, 2nd T20: 8 साल में पहली बार जोरो पर आउट हुए वॉर्नर, बनाया खास रिकॉर्ड

IPL में लौटने के लिये बीसीसीआई की मंजूरी जरूरी
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार अगर रैना आईपीएल में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिये बीसीसीआई (BCCI) से मंजूरी लेने की जरूरत होगी। ऐसे में सुरेश रैना को बीसीसीआई के सामने हटने का और फिर से जाने का कारण बताना होगा।
रिपोर्ट की मानें तो रैना के यह आसान नहीं होगा क्योंकि बोर्ड अभी भी उनके आईपीएल से हटने के पीछे का कारण नहीं जानता। इसके बाद अगर सुरेश रैना के दिये कारणों से और रैना को शायद इसके बारे में बताना पड़ सकता है। रैना के कारणों से अगर बीसीसीआई संतुष्ट नहीं होता है तो रैना की वापसी की योजनाओं पर पानी फिर सकता है।

बोर्ड करेगा कारणों का मूल्यांकन तभी जा सकेंगे वापस
सुरेश रैना की वापसी के मुद्दे पर बोर्ड के एक आधिकारिक सूत्र ने बात करते हुए कहा,'बीसीसीआई को इसका मूल्यांकन करना है कि रैना के भारत लौटने के पीछे वास्तव में क्या कारण थे। अगर यह उनके परिवार के बारे में हैं तो यह उनका निजी कारण है। यदि एमसस धोनी के साथ विवाद था तो यह सीएसके का आंतरिक मामला है।'

अगर कुछ गलत हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार
वहीं अधिकारी ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर सुरेश रैना डिप्रेशन के कारण वापस लौटे हैं तो यह एक मानसिक रोग की स्थिति से संबंधित मामला है जिसमें अगर वह डिप्रेशन में हैं तो हम उन्हें जाने नहीं दे सकते। क्योंकि अगर कुछ गलत हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
आपको बता दें कि अभी तक आईपीएल से 7 खिलाड़ियों ने सीजन से नाम वापस लिया है जिसमें से किसी ने भी हटने के बाद वापसी नहीं की है और अब यह देखना बाकी है कि क्या बोर्ड रैना को हरी झंडी देता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
