
सुरेश रैना भारत लौटे-
चेन्नई सुपर किंग्स ही फिर दुबई में ऐसी टीम साबित हुई जिसको वहां पहुंचने के बाद कोरोना ने बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। टीम के 10 स्पोर्ट्स स्टॉफ और एक खिलाड़ी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
अब एक और बड़ी खबर ने सीएसके को झंकझोर दिया है। टीम के उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना इस सीजन में टीम का साथ नहीं दे पाएंगे और वे स्वदेश लौट चुके हैं।

पूरे सीजन में नहीं खेलेंगे रैना-
इस बात की जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्राप्त हुई है, जो फ्रेंचाइजी के सीईओ के हवाले से दी गई है।
फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए कहा- सुरेश रैना पर्सनल कारणों के चलते भारत लौट चुके हैं और वे आईपीएल के बचे हुए सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स इस दौरान सुरेश और उनको परिवार को पूरा सपोर्ट ऑफर करती है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बढ़ी चुनौती
सीईओ केएस विश्वनाथन के हवाले से यह जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन फॉर्मेट को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के बीच होगा।

IPL में जाने से पहले फैमिली टैटू बनवाए थे-
भारत के क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका इसी साल मार्च में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले प्रियंका रैना ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम ग्रेसिया रखा गया है। रैना अक्सर अपनी बेटी की तस्वीर साझा करते रहते हैं। आईपीएल के लिए रवाना होने से पहले रैना ने अपने हाथ पर पत्नी और बेटा-बेटी के नाम के टैटू भी बनवाए हुए हैं।
दीपक चाहर निकले CSK के कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ी, BCCI ने IPL शेड्यूल किया होल्ड

रैना ने इसी महीने 15 अगस्त को संन्यास की घोषणा की-
बता दें कि धोनी के संन्यास के बाद रैना ने कहा- "आपके साथ खेलना बहुत प्यारा था माही, मेरे दिल में गर्व के साथ, मैं इस यात्रा में आपके साथ शामिल होने का चयन करता हूं। धन्यवाद भारत। जय हिंद!," उन्होंने कहा। रैना को आखिरी बार जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे मैच में देखा गया था। जब भारत 2011 में वर्ल्ड कप जीता तब रैना टीम के सदस्य थे और धोनी उनके कप्तान थे।


Click it and Unblock the Notifications
