
CSK से मिला ये झटका बड़ा है-
बीसीसीआई को इस सप्ताह के अंत से पहले आईपीएल 2020 का शेड्यूल जारी करने की उम्मीद थी, यह देखते हुए कि टूर्नामेंट लगभग 20 दिनों में शुरू होना है। अभी तक सब ठीक लग रहा था क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के लिए दुबई जाने से पहले ट्रेनिंग सेशन भी किया। इसमें भाग लेने से पहले खिलाड़ियों का टेस्ट भी किया गया और वह नेगेटिव था। इसके बाद टीमें यूएई के लिए रवाना हुई और अब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से झटका देने वाली खबर आई है।

आईपीएल को खतरे की उम्मीद फिलहाल नहीं-
हालांकि टूर्नामेंट को खतरे में डालने की उम्मीद नहीं है, लेकिन बीसीसीआई ने स्थिति की बेहतर नियंत्रण होने तक शेड्यूल की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है।
विराट के बेबी की खबर ने उड़ाई CA की नींद, कोहली के ऑस्ट्रेलिया जाने पर मिला ये अपडेट
"स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय मौजूद हैं और टूर्नामेंट के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है। लेकिन इस कारण शेड्यूल की घोषणा में देरी हुई है, "बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया।

बीसीसीआई ने शेड्यूल कर दिया होल्ड-
यह भी ध्यान रखना होगा कि CSK आठ फ्रेंचाइजी की एकमात्र टीम थी जिसने UAE जाने से पहले भारत में एक शिविर का आयोजन किया था। टीओआई के अनुसार, बीसीसीआई ने देश में स्थिति को देखते हुए एक शिविर आयोजित करने के निर्णय पर अपनी चिंता व्यक्त की थी और यहां तक कि प्रबंधन को इसे रद्द करने के लिए कहा था।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत में इस तरह के शिविर आयोजित करने के जोखिम के बारे में सीएसके प्रबंधन को आगाह किया था।"


Click it and Unblock the Notifications
